{"_id":"675353b7e3e800803304e647","slug":"ayush-murder-case-one-accused-surrenders-in-court-12-others-in-custody-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-132824-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष हत्याकांड : एक आरोपी का कोर्ट में सरेंडर, 12 अन्य हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष हत्याकांड : एक आरोपी का कोर्ट में सरेंडर, 12 अन्य हिरासत में
Sat, 07 Dec 2024 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आयुष हत्याकांड में नामजद आरोपियों के अलावा वायरल वीडियो में नजर आ रहे लोगों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। करीब 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में जल्द ही अन्य आरोपी भी जेल भेजे जाएंगे।
वहीं, आरोपी अरविंद ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सीओ सिटी ने बताया कि उसके बयान दर्ज कराने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के श्यामतगंज गौटिया निवासी टेंट कारोबारी दिलीप गुप्ता के पुत्र आयुष गुप्ता की ओसीएफ के रामलीला मैदान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रेम-प्रसंग के चलते हुए हत्याकांड में 13 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने प्रिंस राजपूत, उसकी साली काजल समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। हत्याकांड से जुड़े दो वीडियो वायरल हो चुके हैं। पुलिस ने इन्हें अपनी विवेचना में शामिल कर लिया है। इसके अतिरिक्त ओसीएफ मैदान की ओर आने-जाने वाले रास्तों पर करीब डेढ़ दर्जन कैमरों की सीसीटीवी फुटेज तलाशते हुए उसका अध्ययन शुरू कर दिया गया है।
घटना के बाद वायरल दूसरे वीडियो में आयुष समेत कई युवाओं के चेहरे साफ नजर आ रहे थे। एसओजी व पुलिस ने आरोपियों के मकान पर छापा मारा, लेकिन कुछ लोग मिले तो उन्हें हिरासत में ले लिया। शेष को बुलाया गया है।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नामजद के अतिरिक्त भी संदेह के घेरे में आए हैं। उन संदिग्धों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई चल रही है।
-- -- -- -- -- --
उकसाने वाला कौन? पुलिस नाम बताने से बच रही
-बृहस्पतिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसमें पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस का कहना है कि आयुष को उकसाया गया था। उसे किसने उकसाया, यह बताने से कतरा रही है। मृतक और आरोपी पक्ष राजनीतिक दल से जुड़े हैं। इस कारण पुलिस सतर्कता बरत रही है।
-- -- -- -
स्वप्निल की लोकेशन नहीं तलाश पाई पुलिस
-हत्याकांड में नामजद हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा की पुलिस लोकेशन तक नहीं तलाश पाई है। बताया जाता है कि वह फेसबुक पर ऑनलाइन दिख रहा है। मामले में भाजपा के युवा नेता राजकमल वाजपेयी ने एक बार फिर से बिंदु के बारे में एसओजी को अवगत कराया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वांछित आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगीं हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
-- -- -- -- --
-हत्याकांड में युवती समेत छह आरोपियों को जेल भेज दिया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए टीमें काम कर रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
पंकज पंत, सीओ सिटी