फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ayush and Abhishek became winners in the spelling competition.

Shahjahanpur News: स्पेलिंग प्रतियोगिता में आयुष और अभिषेक बने विजेता

Sat, 14 Feb 2026 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ayush and Abhishek became winners in the spelling competition.
खुदागंज। नवादा दरोवस्त के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को डायट की प्राचार्य सोनिया गुप्ता के निर्देशन में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चाें में अंग्रेजी शब्दों की वर्तनी को लेकर स्पेल बी प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बझेड़ा के आयुष और उच्च प्राथमिक वर्ग मेंं उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेना के अभिषेक पाठक प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में कंपोजिट कन्या विद्यालय मीरानपुर कटरा की सान्या द्वितीय और कंपोजिट विद्यालय बिलहरी से मोअज्जम तृतीय स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय धुबला करीमनगर के अरुण कुमार ने द्वितीय और कंपोजिट विद्यालय नवादा रुद्रपुर के अभिनव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विजेताओं को डायट की प्राचार्य सहित प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी टीआर गंगवार, प्रवक्ता बीएल मौर्य, अतुल कुमार शुक्ला, डॉ. राकेश कुमार पटेल, वरुणा उपाध्याय, अंजनी कुमार भारती, जमाल अख्तर, अजीत मिश्र, अमित वंशवार और सुभाष चंद्र सिंह ने प्रमाण पत्र, शील्ड और मेडल देकर पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed