फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Awake Municipal Corporation officials, cleaning of Garra Ghat and Gandhi Park

जागे नगर निगम के अफसर, गर्रा घाट और गांधी पार्क की कराई सफाई

Sun, 08 May 2022 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Awake Municipal Corporation officials, cleaning of Garra Ghat and Gandhi Park
०हजहांपुर में गर्रा के पास गांधी पार्क में सफाई करते कर्मचारीसंवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर के बदहाल गर्रा घाट और नशेड़ियों का अड्डा बने गांधी पार्क की सफाई का काम शुरू करा दिया गया। नगर निगम की टीम ने शनिवार सुबह पहुंचकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया। हालांकि, यहां पर अभी अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया गया।
विज्ञापन

अमर उजाला में गर्रा घाट की बदहाली व गांधी पार्क की समस्याओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए प्रकाशित किया था। वहां की स्थिति को फोकस करते हुए बदहाल तट को अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास किया। खबर छपने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने संज्ञान लिया। नगर आयुक्त संतोष शर्मा के निर्देश पर शनिवार सुबह नगर निगम की सफाई टीम गर्रा घाट पर पहुंची। टीम ने घाट की गंदगी को साफ किया।
विज्ञापन

वहां पर फैले कूड़े को ट्राली में भरकर सफाई करा दी। नगर निगम के संज्ञान लेने के बाद कुछ सुधार जरूर हुआ। फिर भी व्यवस्था लोगों के टहलने वाली नहीं हो पाई है। वहीं दूसरी तरफ गांधी पार्क में टीम ने बापू की प्रतिमा के आसपास सफाई कराई। गंदगी साफ कराने के साथ ही मूर्ति की धोया भी गया। हालांकि, सफाई के अलावा अन्य दिक्कतों को दूर नहीं किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी नजदीक, फिर भी पार्क और घाट बना नशेड़ियों का अड्डा
गांधी पार्क में बल्ब चोरी हो गए। स्टील की ग्रील भी अराजक तत्व उखाड़ ले गए। दिन हो या रात, किसी भी समय जाने पर यहां पर नशेड़ी मिल जाएंगे। अहम बात यह है कि राजघाट चौकी नजदीक होने के बाद भी गर्रा घाट और पार्क नशेड़ियों का अड्डा बनी पड़ी है।

गर्रा घाट व गांधी पार्क में सफाई का कार्य करवाया है। अन्य व्यवस्थाएं भी कराई जाएगी। लोग सहयोग के लिए तैयार रहे। अराजक तत्वों पर रोक लगाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed