फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Auto sector businessmen expect good business

ऑटो सेक्टर के कारोबारियों को धनतेरस व दिवाली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद

Mon, 17 Oct 2022 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Auto sector businessmen expect good business
शाहजहांपुर। धनतेरस व दिवाली को लेकर बाजार में रौनक होने लगी है। इसको लेकर व्यापारियों में उत्साह है। ऑटो सेक्टर में भी दो और चार पहिया वाहनों की बुकिंग चालू है। इस बार अच्छी खरीदारी होने की आस कारोबारियों को है।
विज्ञापन

कोविड काल में ऑटो सेक्टर भी प्रभावित रहा था। लेकिन इस बार त्योहारी सीजन ऑटो सेक्टर के लिए अच्छा जाने वाला है। इसकी शुरुआत शारदीय नवरात्रों से हो चुकी है। पितृ पक्ष में भी वाहनों की मांग काफी रही थी। अब धनतेरस और दिवाली का इंतजार है। बाजार में कार व दो पहिया वाहनों की नई रेंज आयी है। दो पहिया में जहां डिजाइनर मोटर साइकिलें बाजार में हैं तो चौपहिया में सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत कारों की मांग को ध्यान में रखा गया है। ऑटो सेक्टर के व्यापारियों का मानना है कि धनतेरस व दिवाली पर वाहनों की खरीदारी के लिए बुकिंग में 30 फीसदी तक उछाल आने की संभावना है। इसे लेकर कार व दोपहिया वाहन डीलर खासे उत्साहित हैं। चिंता सिर्फ इस बात की है कि बुकिंग के बाद समय पर गाड़ी मिलने की समस्या खड़ी न हो जाए। इससे ग्राहक के साथ-साथ डीलर को भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

कुछ ब्रांडों की डिलीवरी में देरी
डीलर बताते हैं कि कारों की डिलीवरी शहर वार मिलती है। अभी कुछ कंपनियों की डिलीवरी 40 सप्ताह व 16 सप्ताह बाद मिल रही है। यह स्थिति सभी शहरों में है।
धनतेरस और दिवाली पर दो पहिया वाहनों की खरीदारी अच्छी खासी होती है। इस बार जो दोपहिया वाहन बाजार में आए हैं उनमें इलेक्ट्रानिक मीटर लगे हैं। बाइक और स्कूटरों का लुक चेंज हुआ है। हालांकि महंगाई बढ़ी है, लेकिन त्योहारों पर इसका कम असर ही देखने को मिलेगा, ऐसी उम्मीद है। अब तक 80-90 बुकिंग मिल चुकी हैं। - अनुज कपूर, सुमित्रा एंड संस
विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस पर खरीदारी के लिए अब तक करीब 70 बाइक तथा स्कूटर की बुकिंग मिल चुकी है। अभी सौ से अधिक बुकिंग मिलने की उम्मीद है। स्कूटी-बाइक में सेफ्टी फीचर, माइलेज बढ़ा है, साइलेंट स्टार्ट मिल रहा है। रेट में चार से पांच हजार रुपये बढ़ गए हैं पर ऑफर्स का लाभ दे रहे हैं। - विनायक पाठक, सिद्धी विनायक हांडा
त्योहारों पर लोग घर, कार आदि की खरीदारी करते हैं, जिससे बाजार में बेहद उछाल आता है। इस बार भी बाजार बढ़ेगा। धनतेरस पर कार लेने के लिए पिछले साल की तरह की बुकिंग मिल रही हैं। 15 से 20 कारों की बिक्री के संकेत हैं। यह 30 फीसदी उछाल का इशारा है। जो सामान्य दिनों से 50 फीसदी अधिक बिक्री के संकेत हैं।- अर्पित गोयल, रेनाल्ड

कोविड काल से उबरने के बाद में चार पहिया वाहनों के बाजार में काफी सुधार हुआ है। त्योहारों को लेकर बाजार में गजब का उत्साह है। नए मॉडल की कारों की लोग बेसब्री से बुकिंग करा रहे हैं। इस बार त्योहार पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। पितृ पक्ष व नवरात्रि के बाद अब धनतेरस और दीपावली पर काफी कुछ सुधार दिखाई देगा। - कृष्णा अग्रवाल, केडी मोटर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed