फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Attempt to burn ED's effigy, scuffle with police

Shahjahanpur News: ईडी का पुतला फूंकने की कोशिश, पुलिस से नोकझोंक-धक्कामुक्की

Thu, 17 Apr 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 17 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Attempt to burn ED's effigy, scuffle with police
टाउनहॉल ​स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुतला छीनने को लेकर प्रयास करते पुलिसकर्मी और कांग्रेस - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी के आरोपपत्र दाखिल करने के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान ईडी का पुतला फूंकने का प्रयास किया तो पुलिस से धक्कामुक्की-नोकझोंक हुई। पुलिसकर्मी पुतला छीनकर ले गए।
विज्ञापन

सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में बुधवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ता टाउनहॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामजी अवस्थी के साथ कार्यकर्ता ईडी का पुतला लेकर फूंकने के लिए सड़क पर निकले। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को घेर लिया और पुतला छीनने का प्रयास किया। लगभग आधे घंटे तक पुतले को लेकर धक्का-मुक्की होती रही। पुतला दो हिस्सों में बंट गया। कांग्रेसियों के मुताबिक, कई पदाधिकारियों को हल्की-फुल्की चोट भी आई और कपड़े फट गए। पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना ने कहा कि सरकार तानाशाही पर उतारू है। आम आदमी की आवाज उठा रहे कांग्रेस के शीर्षस्थ नेताओं के खिलाफ सीबीआई-ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। भाजपा के शासन में हर वर्ग त्रस्त हो चुका है। अगर कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन चलाएंगे। कांग्र्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष तकवीम खां, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, रामजी अवस्थी, तनवीर सफदर, पवन सिंह, फैजान अली खान, अनस इकबाल, अर्चना वाल्मीकि, फुरकान अहमद कुरैशी, गौरव त्रिपाठी, ताहिर अली, गायत्री प्रकाश अवस्थी, अदीब अहमद, अरुणोद मिश्रा आदि मौजूद रहे।

टाउनहॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुतला छीनने को लेकर प्रयास करते पुलिसकर्मी और कांग्रेस

टाउनहॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुतला छीनने को लेकर प्रयास करते पुलिसकर्मी और कांग्रेस- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed