{"_id":"6885317fe7fdc8dd610d41a0","slug":"attempt-to-attack-forest-guard-chased-away-by-firing-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-148989-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वन रक्षक पर हमले की कोशिश, फायरिंग कर खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वन रक्षक पर हमले की कोशिश, फायरिंग कर खदेड़ा
विज्ञापन
खुटार की वन चौकी पर खड़ी गई पकड़ी गई साइकिलें। संवाद
- फोटो : mathura
खुटार। जंगल से लकड़ी काटकर ले जा रहे लोगों को रोकने का प्रयास करने पर वन रक्षक पर हमले की कोशिश की गई। वन रक्षक ने फायरिंग कर लकड़ी काटने वालों को खदेड़ा। वन कार्यालय पर पांच लोगों के खिलाफ केस काटे जाने की तैयारी है।
खुटार वन क्षेत्र के फत्तेपुर बीट के जंगल में शुक्रवार रात नौ बजे वनरक्षक संतोष गौड़ गश्त पर थे। इस बीच पांच लोगों जंगल से चोरी से काटी गई लकड़ी साइकिलों से ले जाते दिखे। संतोष गौड़ के टोकने पर लकड़ी काटने वाले अपनी साइकिलें झाड़ियों में छिपाने लगे। नजदीक पहुंचने पर आरोपियों ने वनरक्षक पर हमला करने की कोशिश की।
इस पर वनरक्षक ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होने पर दूसरी ओर गश्त कर रहे वन दरोगा रोहित पांडे और भगवान सिंह ने भी घेराबंदी की, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग निकले।
विज्ञापन
सूचना पर रेंजर वीरेश राव भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद मौके पर जाकर झाड़ियों में छिपी लकड़ी से भरी चार साइकिलें बरामद की गईं। साइकिल और लकड़ी वन चौकी पर रखवा दी गई है। जांच में खुटार के मोहल्ला रायटोला के पांच और देवस्थान मोहल्ले के एक युवक का नाम सामने आया है। संतोष गौड़ ने बताया कि आरोपियों पर रेंज कार्यालय पर केस काटा जाएगा। रेंजर वीरेश राव ने बताया कि आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।