फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Attack on soldiers of PRV reached on information of assault

मारपीट की सूचना पर पहुंची पीआरवी के सिपाहियों पर हमला

Mon, 15 Jun 2020 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Attack on soldiers of PRV reached on information of assault
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला अजीजगंज में पीआरबी के सिपाहियों के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीआरवी मारपीट की सूचना पर मोहल्ला अजीजगंज गई थी। आरोप है कि मारपीट कर रहे लोगों ने गाड़ी पर पथराव कर दिया। इसमें सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

12 जून को पीआरवी 1340 को रात 8:30 बजे राजेश कुमार निवासी ग्राम चिनौर थाना सदर बाजार ने सूचना दी थी कि मोहल्ला अजीजगंज डैम रोड बाल्मीकि बस्ती में धर्मेंद्र निवासी मोहल्ला अजीजगंज व अन्य मारपीट कर रहे हैं। सूचना पर चालक होमगार्ड रामानुज के साथ पीआरवी मौके पर पहुंची। दो व्यक्ति गाड़ी देख कर भाग गए। दो व्यक्तियों ने गाड़ी से उतरते ही शोरगुल करते हुए पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि वे मारपीट करने लगे। विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों ने मौके से एक युवक धर्मेंद्र को पकड़ लिया। उसके पकड़े जाने पर दूसरे युवक राजेश कुमार ने पथराव करना शुरू कर दिया। इसमें हेड कांस्टेबल योगेंद्र पाल सिंह घायल हो गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने राजेश को भी दौड़ा कर पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को पकड़ कर थाने लाया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कोतवाली प्रवेश सिंह चौधरी ने बताया कि मामले में राजेश व धर्मेंद्र के खिलाफ धारा 186, 332, 353 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला अजीजगंज में पीआरवी के सिपाहियों के साथ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। - प्रवीण कुमार सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed