फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Athletes showcased their talent at the divisional swimming competition.

Shahjahanpur News: मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 07 Aug 2026 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Athletes showcased their talent at the divisional swimming competition.
परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में तैराकी प्रतियोगिता म
शाहजहांपुर। परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में माध्यमिक शिक्षा विभाग की मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर की टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 फ्री स्टाइल स्पर्धा में बरेली के शिवम ने 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर में प्रथम स्थान हासिल कर दबदबा बनाया।
विज्ञापन

वहीं 50 मीटर फ्री स्टाइल में विवेक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर फ्री स्टाइल में पीलीभीत के अर्जुन द्वितीय रहे। बैक स्ट्रोक 50 मीटर स्पर्धा में आशीष प्रथम और शाहजहांपुर के अवधेश द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-17 वर्ग की 100 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में बरेली के अमन कुमार ने प्रथम और शाहजहांपुर के रौनक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सत्यपाल सिंह, राहुल कुमार, रत्नेश शुक्ला, पुष्पेंद्र शुक्ल, अनीता जोशी, शिवानी यादव, संजय पांडेय और पंकज कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed