फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Atal Bihari Vajpayee's birth anniversary celebrated as Good Governance Day

सुशासन दिवस के रूप में मनायी गई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

Sun, 26 Dec 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee's birth anniversary celebrated as Good Governance Day
शाहजहांपुर के गांधी भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस आयोजित जनपद ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस उपलक्ष्य में जन्म दिवस और जनपद रत्न अलंकरण समारोह का आयोजन गांधी भवन प्रेक्षागृह में हुआ। एथलेटिक्स आकांक्षा शुक्ला व मंच संचालक डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा को जनपद रत्न से सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दोनों को जनपद रत्न देकर सम्मानित किया। आकांक्षा शुक्ला ग्राम ढकिया तिवारी निगोही निवासी अद्वैत शुक्ला की पुत्री हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में स्टेट पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा गाजीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय 42 किग्रा वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करके स्वर्ण पदक जीता था। डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा तहसील सदर के गांव कमलापुर के निवासी हैं और गन्ना शोध परिषद में वैज्ञानिक अधिकारी के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन

वह कई कार्यक्रमों में मंचन संचालन करते आ रहे हैं। जनपद रत्न समारोह में 1997 से 2020 तक लगातार 24 वर्ष तक मंचन संचालन किया। कैबिनेट मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व महामना मदन मोहन मालवीय के जीवन पर प्रकाश डाला और उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान भी किया। चयन समिति के संयोजक डॉ. नानक चंद्र मेहरोत्रा, सह संयोजक विनोद अग्रवाल, अमितेश अमित, डॉ. आफताब अख्तर, केशव चंद्र मिश्रा, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा, सांसद अरुण कुमार सागर, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया अटल को नमन
शाहजहांपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को महानगर अध्यक्ष संकेत श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर आवास विकास स्थित अटल पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कहा कि उन्होंने भारत को मजबूत और विकसित बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इस मौके पर महानगर महामंत्री अर्जुन सिंह, उपाध्यक्ष अनुज ठाकुर, रॉबिन तिवारी, दिव्यांश गुप्ता, मंत्री मोहित सक्सेना, शिवम गुप्ता, आयुष शंखधार, देवाशीष पांडेय, अभिनय बाजपेयी, सुभाष सक्सेना, राधे मोहन, हर्षम यादव, काव्य गुप्ता, हिमांशु साहू आदि मौजूद रहे। संवाद
पुवायां, जलालाबाद और कटरा में निकाली बाइक रैली
पुवायां। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। इफको के डॉयरेक्टर बलवीर सिंह ने पार्टी का झंडा फहराकर बाइक रैली को रवाना किया। गांधी पार्क से शुरू हुई रैली राजीव चौक होते हुए बंडा पहुंची। रैली में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश अवस्थी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन शुक्ला, विपिन मिश्रा, केसी मिश्रा, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष आदित्य सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष मिथुन मिश्रा, अमित तिवारी शामिल रहे।
भाजपा नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता ने सुबह तमाम श्रमिकों को चाय, बिस्कुट वितरण किया। अंकित गुप्ता, आलोक पांडे, रवि गुप्ता, श्रवण भारद्वाज, हिमांशु पाल आदि मौजूद रहे। जलालाबाद में अटल युवा संकल्प यात्रा के तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा, जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, जिलाध्यक्ष (पिछड़ा मोर्चा) सिद्धांत कश्यप, चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक नीरज कुशवाहा, जिला सहकारी संघ के चेयरमैन मनेंद्र सिंह चौहान, पूर्व चेयरमैन पुवायां सुधीर गुप्ता, अनिल वर्मा, मनोज सिंह दद्दा आदि शामिल रहे।
कटरा में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। बाइक रैली निकली, जोकि विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी। भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत सक्सेना, अमित लोधी, हर्षित शंखधार, अनुज सिंह, खुदागंज मंडल अध्यक्ष दीपक राठौर, रोहित सिंह, सचिन गुप्ता, अर्पण मिश्रा, धीरेंद्र गंगवार आदि शामिल रहे। संवाद

तिलहर में सजीव प्रसारण देखा
तिलहर। गुरुकुल महाविद्यालय रुद्रपुर में पंडित अटल बिहारी वाजपेयी व महामना पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लैपटॉप और स्मार्टफोन वितरण का लाइव प्रसारण देखा गया। इस दौरान प्रबंधक छोटे सिंह, प्राचार्या डॉ. धारणा याज्ञिकी, डॉ. अवधेश कुमार, आचार्य चंदन मित्र, ज्योति तिवारी, रश्मि शर्मा, सचिन राजपूत, दिव्यांशु आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर के गांधी भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस आयोजित जनपद ?

शाहजहांपुर के गांधी भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस आयोजित जनपद ?- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed