{"_id":"6aa063a46fe2978e290d84eb","slug":"assistant-teacher-suspended-following-a-dispute-at-school-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-184055-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्कूल में विवाद के बाद सहायक अध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्कूल में विवाद के बाद सहायक अध्यापक निलंबित
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कटरा-खुदागंज ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय जिगनिया में स्टाफ के मध्य आपसी विवाद की जांच के बाद बीएसए ने सहायक अध्यापक नीरज लता पर आरोपों की पुष्टि होने पर उन्हें निलंबित कर दिया। वह बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के ब्लॉक भी नहीं छोड़ पाएंगी।
विद्यालय में विवाद की जांच के लिए बीएसए ने बीईओ पुवायां और बीईओ कलान को जांच के निर्देश दिए थे। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि जांच समिति ने स्कूल के कर्मियों के बयान दर्ज किए। इसमें स्पष्ट हुआ कि 30 जून को कर्मियों के गैरहाजिर रहने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक हरिवंश कुमार पाठक ने उपस्थिति पंजिका पर लाल पेन से लाइन खींच दी थी।
बयानों में स्पष्ट हुआ कि सहायक अध्यापक नीरज लता स्कूल के कर्मचारियों के साथ उचित व्यवहार नहीं करतीं। एससीएसटी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई कराने की धमकी देती हैं। अपने भाई-बहन को बुलाकर मारपीट किए जाने के आरोप की भी पुष्टि हुई। इसके बाद बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया। संवाद