{"_id":"68a4c931a0010bc071058944","slug":"asphalt-road-will-be-built-soon-in-kurriyakalan-will-get-relief-from-mud-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-150741-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कुर्रियाकलां में जल्द बनेगा डामर मार्ग, कीचड़ से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कुर्रियाकलां में जल्द बनेगा डामर मार्ग, कीचड़ से मिलेगी निजात
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। गांव में प्राइमरी विद्यालय के सामने नाली का पानी बीच सड़क पर भरने से कीचड़ हो गया है, लेकिन इससे ग्रामीणों को जल्द निजात मिल जाएगी। जिला पंचायत ने सदस्य कुसुम मिश्रा के कई प्रस्तावों को मंजूरी देने के साथ उनकी निविदाएं भी जारी कर दी हैं, जिनमें गांव का यह मार्ग भी शामिल है।
पिछले दिनों हुई जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में उन्होंने ग्रामीणों की दिक्कतों का हवाला देकर भुड़िया उमरहा-भानपुर डामर मार्ग और गांव में बड़ी पुलिया से पुलिस चौकी के किनारे बाजार की गली तक जाने वाले मार्ग की मरम्मत और पुनर्निर्माण के प्रस्ताव दिए थे। इनमें से भुड़िया-भानपुर संपर्क मार्ग की मरम्मत का काम हो चुका है। इसलिए अगले चरण में गांव के जर्जर मार्ग के जल्द कायाकल्प की उम्मीद बढ़ गई है।
जिला पंचायत सदस्य के पति एवं सपा नेता नीरज मिश्रा ने प्रस्तावों को स्वीकृति देने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि क्षेत्र के गांव मल्हपुर, सरथौली, जमुनिया और पुरेना गांव के जर्जर रास्तों की मरम्मत का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा, क्योंकि इन सभी मार्गों के प्रस्ताव भी जिला पंचायत से स्वीकृत हो चुके हैं।