{"_id":"1574954ab5201201af88080390c065ba","slug":"asked-chefs-demonstrating-outstanding-honorarium-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोइयों ने प्रदर्शन करके मांगा बकाया मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोइयों ने प्रदर्शन करके मांगा बकाया मानदेय
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 06 Jan 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों की रसोइयों ने चालू वित्त वर्ष के कई माह का बकाया मानदेय नहीं मिलने पर बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके अधिकारियों का ध्यानाकर्षण किया। बाद में महिलाओं का शिष्टमंडल सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह से मिला और उन्हें डीएम के नाम ज्ञापन दिया।
बता देें कि नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में रसोइया के पद पर नियुक्त राधा रानी, उर्मिला, संता, मीना देवी, पुष्पा आदि महिलाएं नियमित रूप से मिड डे मील पका रही हैं। बावजूद इसके उन्हें गत वर्ष जुलाई, अगस्त से मानदेय का भुगतान नहीं मिला है। इस संबंध में उन्होंने बीते माह डीएम और सीडीओ को ज्ञापन देकर मानदेय जल्द दिलाने की गुहार की थी। अफसरों ने बकाया मानदेय जल्द दिलाने का भरोसा दिया, लेकिन हुआ कुछ नहीं।
रसोइयों के धैर्य का बांध टूटा तो बुधवार को उन्होंने कलक्ट्रेट पर नारेबाजी करके तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने डीएम के नाम दिए ज्ञापन में कहा है कि चालू वित्त वर्ष के कई माह का मानदेय अभी तक नहीं मिलने से उनके परिवारों में घोर आर्थिक संकट पैदा हो गया है। इसलिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर मानदेय का भुगतान शीघ्र कराएं। प्रदर्शन में चंद्रावती, फूलश्री, सरला देवी, ममता आदि महिलाएं भी शामिल रहीं।