{"_id":"651fcf49720ada69b009c615","slug":"ash-dumped-on-canal-track-from-bajaj-energy-power-plant-in-shahjahanpur-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: बजाज एनर्जी के पावर प्लांट से नहर पटरी पर डाली गई राख, जांच करने पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: बजाज एनर्जी के पावर प्लांट से नहर पटरी पर डाली गई राख, जांच करने पहुंची टीम
Fri, 06 Oct 2023 02:41 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Oct 2023 02:41 PM IST
सार
बजाज एनर्जी के पावर प्लांट की राख (फ्लाई ऐश) नहर पटरी पर डाले जाने से जल और वायु प्रदूषण हो रहा है। इसकी शिकायत पर नहर विभाग की टीम ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
नहर विभाग की टीम ने की जांच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर जिले में बंडा के मकसूदापुर में स्थित बजाज एनर्जी के पावर प्लांट की राख (फ्लाई ऐश) नहर पटरी पर डाले जाने से जल और वायु प्रदूषण हो रहा है। इसकी शिकायत पर नहर विभाग की टीम ने शुक्रवार को जिलेदार के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
गांव मकसूदापुर के प्रधान सतनाम सिंह और सहकारी गन्ना विकास समिति के संचालक रामसरन सिंह ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित कई अधिकारियों को पत्र भेजकर शिकायत की थी कि पावर प्लांट की ओर से कोयले की राख को मानकों के विपरीत डंप किया जा रहा है। शारदा नहर की पटरी से सटाकर राख को डंप करने से जल और वायु प्रदूषण फैल रहा है। नहर की सीलिंग का पानी न निकलने से किसानों की धान की फसल में पानी भरा होने के कारण कटाई में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दगाबाज यार, बेवफा बीवी: दोनों ने मिलकर की हत्या...दुबई में रची गई थी साजिश, NRI सुखजीत हत्याकांड की पूरी कहानी
विज्ञापन
इसके अलावा राख भरे डंपर निकलने से नहर की पटरी में गहरे गड्ढे हो गए हैं। राख उड़कर खेतों में जा रही है, जिससे खेत खराब हो रहे हैं और वाहन चालकों को भी भारी दिक्कत होती है। शिकायत के बाद डीएम के आदेश पर नहर विभाग के जिलेदार देवेंद्र सिंह मौके पर जांच करने पहुंचे।
शिकायत सही पाए जाने पर जिलेदार ने पावर प्लांट के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर नाराजगी जाहिर करते हुए राख को नहर की जमीन से जल्द हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नहर पटरी से राख से भरे डंपर निकले तो कार्रवाई की जाएगी। पावर प्लांट के एचआर हेड हरीश सिंह ने कहा कि वेंडर से बात कर राख को जल्द हटवा दिया जाएगा।