{"_id":"6a48ab4e66c9e4fa0b0dc396","slug":"artists-from-three-districts-will-showcase-their-talent-on-the-national-stage-in-shahjahanpur-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: राष्ट्रीय मंच पर हुनर दिखाएंगे तीन जिलों के कलाकार, चित्रकार डॉ. कमर ने शुरू की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: राष्ट्रीय मंच पर हुनर दिखाएंगे तीन जिलों के कलाकार, चित्रकार डॉ. कमर ने शुरू की पहल
Sat, 04 Jul 2026 12:51 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:51 PM IST
सार
कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए पहल शुरू हुई है। शाहजहांपुर के अंतरराष्ट्रीय चित्रकार मोहम्मद कमर 10-12 युवा कलाकारों का चयन करेंगे। इन्हें राष्ट्रीय आर्ट टूर पर ले जाया जाएगा। यहां वे नामी कलाकारों से मिलेंगे।
विज्ञापन
चित्रकार डॉ. कमर की पेटिंग्स
- फोटो : संवाद
विस्तार
शाहजहांपुर में चित्रकला एवं ललित कला से जुड़े कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में नई पहल शुरू हुई है। अंतरराष्ट्रीय चित्रकार डॉ. मोहम्मद कमर ने प्रतिभाशाली कलाकारों की तलाश शुरू कर दी है। तीन जिलों के चयनित कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर के आर्ट टूर में शामिल कराएंगे। यहां उन्हें देश के नामी कलाकारों और कलादीर्घाओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
चित्रकार डॉ.कमर की पहल के तहत शाहजहांपुर, बरेली और आसपास के जिलों के 10 से 12 कलाकारों का चयन किया जाएगा। चयन में युवा कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि उन्हें अपने हुनर को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने और आगे बढ़ाने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
रचनात्मकता को मिलेगा नया आयाम
आर्ट टूर के लिए चयनित कलाकार राष्ट्रीय स्तर की कला प्रदर्शनियों और गैलरियों का भ्रमण करेंगे। उन्हें विभिन्न राज्यों के कलाकारों से मुलाकात करने, उनके अनुभव जानने और नई कला तकनीकों को समझने का मौका मिलेगा। इससे कलाकारों की रचनात्मकता को नया आयाम मिलेगा और उनकी कला में और निखार आएगा। आर्ट टूर के लिए उन्होंने कलाकारों को चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंडल भर के कलाकार उनके संपर्क में हैं। उनमें ही प्रतिभावान कलाकारों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
चित्रकार डॉ. कमर ने बताया कि बरेली मंडल में प्रतिभाशाली कई कलाकार हैं। उचित मंच और मार्गदर्शन के अभाव में वे आगे नहीं बढ़ पाते। ऐसे कलाकारों की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियों और प्रतियोगिताओं तक पहुंचाएंगे। इससे बरेली मंडल के कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का बेहतर अवसर मिलेगा।