फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Artists from Shahjahanpur in Bihar won the first and second prizes in the Jhatka competition.

Shahjahanpur News: बिहार में शाहजहांपुर के कलाकारों ने झटका प्रथम व द्वितीय पुरस्कार

Fri, 02 Jan 2026 10:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Artists from Shahjahanpur in Bihar won the first and second prizes in the Jhatka competition.
बिहार में अ​खिल भारतीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ नाटक चुने जाने पर खुशी मनाते अ​भिव्य​क्ति ना
शाहजहांपुर। बिहार के डालमिया नगर डेहरी ऑन सोन में अखिल भारतीय नाट्य प्रतियोगिता में जिले के कलाकारों ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। अभिव्यक्ति नाट्य मंच की टीम ने प्रथम व गगनिका सांस्कृतिक समिति ने द्वितीय पुरस्कार हासिल किया है।
विज्ञापन

26 से 30 दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में कई प्रदेशों के 18 नाट्य दलों ने अपने नाटकों का मंचन किया। 30 दिसंबर की रात को परिणामों की घोषणा की गई। इसमें अभिव्यक्ति नाट्य मंच के नाटक ‘कथा एक कंस की’ को सर्वश्रेष्ठ नाटक का अवाॅर्ड दिया गया। नाटक के निर्देशक शमीम आजाद को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक तो कंस का चरित्र निभाने वाले शमीम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। शालू यादव को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

बालक कंस का किरदार निभाने पर उत्कर्ष को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ मेकअप के लिए राजेश भारती, सर्वश्रेष्ठ लाइट देने पर सोनू सक्सेना को प्रथम पुरस्कार मिला। संस्था ने सर्वाधिक आठ पुरस्कारों को जीता। टीम में परविंदर सिंह, आरव, आयरा, अंकित त्रिवेदी, अभय कश्यप, शिवम सिंह, सोनू सक्सेना, उत्कर्ष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
‘हमारे बापू’ नाटक ने झटका दूसरा पुरस्कार
अखिल भारतीय नाट्य प्रतियोगिता में गगनिका सांस्कृतिक समिति ने हमारे बापू नाटक का मंचन कर कई पुरस्कार जीते। राजेश कुमार के लिखित व कप्तान सिंह कर्णधार के निर्देशित नाटक ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। नाटक के लिए मोहम्मद फाजिल खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, कप्तान कर्णधार को श्रेष्ठ चरित्र अभिनेता, धृतिका कर्णधार को श्रेष्ठ बाल कलाकार व अभ्युदय कर्णधार को उत्कृष्ट अभिनय के लिए डेहरी विधायक राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह ने मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस बीच कलाकार 12 किलोमीटर लंबी रंगयात्रा में भी शामिल हुए। नाटक में ‘काकी’ की मार्मिक और सशक्त भूमिका के लिए रीता जौहरी को भी पुरस्कृत किया गया।

बिहार में अखिल भारतीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ नाटक चुने जाने पर खुशी मनाते अभिव्यक्ति ना

बिहार में अखिल भारतीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ नाटक चुने जाने पर खुशी मनाते अभिव्यक्ति ना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed