{"_id":"38c6620e4a3375c86467eda4bb0615cd","slug":"around-the-temples-there-cleanliness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों के आसपास रहे साफ-सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों के आसपास रहे साफ-सफाई
शाहजहांपुर
Updated Fri, 31 Jul 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की बैठक में चेयरमैन तनवीर खां ने सावन में मंदिरों और शिवालयों के आसपास साफ-सफाई की विशेष तौर पर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। चेयरमैन ने सफाई कर्मियों से कहा कि मंदिरों के आसपास गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए। उन्होंने साफ-सफाई के साथ ही शिवालयों और मंदिरों के आसपास चूने का छिड़काव कराने की बात कही।
चेयरमैन ने सफाई निरीक्षकों से कहा कि सावन में तमाम श्रद्घालु शिवालयों और मंदिरों में पूजन-अर्चन और जलाभिषेक करने के लिए जाते हैं। इसलिए सभी मंदिरों के आसपास नाले-नालियों और गलियों को साफ करा दिया जाए। साथ ही प्रत्येक सोमवार को चूने का छिड़काव कराया जाए। कहा जिस क्षेत्र में गंदगी पाई जाएगी तो वहां के सफाई निरीक्षक और नायक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खां ने प्रकाश प्रभारी से कहा कि नगर क्षेत्र में स्थापित सभी मंदिरों के आसपास से प्रकाश बिंदुओं को चेक कराकर सही करा दें। साथ ही मुख्य मार्गों पर भी पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाए, जिससे रात में निकलने वाले कांवड़िओं को परेशानी न हो।