फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   arest

मां ने बेटे को कराया गिरफ्तार, पत्नी की हत्या का जुर्म कुबूला

Mon, 01 Nov 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
arest
जैतीपुर पुलिस की गिरफ्त हत्या आरोपी राशिद । - फोटो : SHAHJAHANPUR
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। बझेड़ा भगवानपुर गांव में शुक्रवार को फरसा मारकर पत्नी की हत्या के आरोपी राशिद को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन से वह गांव के आसपास के खेतों में भटकता रहा। रविवार सुबह मां सेगम राशिद को खेतों से लेकर घर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। हत्या पर आरोपी ने पछतावा जताया है। उसने पुलिस को बताया कि उसे पत्नी पर शक था। इसी के चलते उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन

तिलहर के सितारगंज की रहने वाली रुखसाना (28) की शादी नौ साल पहले राशिद से हुई थी। रुखसाना के भाई नबील के मुुताबिक शादी के बाद से राशिद और उसके परिजन रुखसाना को मायके से बाइक लाने के लिए कहते थे। अक्सर रुखसाना और राशिद का झगड़ा होता रहता था। 29 अक्तूबर की सुबह पांच बजे दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ। राशिद ने फरसा से रुखसाना के सिर-माथे और हाथों पर ताबड़तोड़ हमले किए। तीन घंटे तक तड़पने के बाद रुखसाना की मौत हो गई। वारदात के बाद राशिद भाग गया। नबील ने राशिद, सास सेगम, ससुर मुन्ना, देवर जाहिद और जावेद समेत छह के खिलाफ दहेज के लिए हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से राशिद गांव के आसपास के खेतों में भटक रहा था। पुलिस भी उसे तलाश कर रही थी। रविवार सुबह राशिद की मां सेगम खेतों पर गई और राशिद को आवाज दी। मां की आवाज सुनकर राशिद बाहर निकल आया। मां के साथ राशिद घर आ गया। राशिद को देखने के लिए गांव वालों की भीड़ घर के बाहर एकत्र हो गई। राशिद ने अपनी मां से बच्चों का ख्याल रखने के लिए कहा। अपने तीनों बच्चों को गले लगाकर खूब रोया। उसने अपनी बीवी के लिए कहा कि वह बहुत अच्छी थी। उसके सिर पर कैसे खून सवार हो गया, उसे नहीं मालूम। जो भी हुआ, गलत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या उसी से हुई है। घर के बाहर राशिद ने चाय पी। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने राशिद को गिरफ्तार कर लिया। रुखसाना और राशिद के तीन बच्चे निशा (7), मंतिशा (5) और एक साल का बेटा बिलाल है। राशिद के पिता मुन्ना ने कहा कि बहुत मेहनत-मजदूरी से गरीबी के दिनों में बच्चों को पालपोस कर बड़ा किया था। मां सेगम ने कहा वह अपने बेटे को खुद बुलाकर घर लाई है। उससे गुनाह हुआ है। कानून अब चाहे जो सजा दे। पुलिस ने राशिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अवैध संबंधों के शक में कर दी हत्या
राशिद हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करने गया था। उसे शक था कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध हैं। पत्नी दहेज उत्पीड़न में फंसाने की धमकी देती थी। पिछले साल उसने एक मुकदमा भी दर्ज करा दिया था। 19 अक्तूबर को ही वह हिमाचल प्रदेश से वापस आया था। बृहस्पतिवार की रात दोनों के बीच में झगड़ा हुआ था। राशिद ने पत्नी की पिटाई कर दी थी। राशिद के मुताबिक सुबह जब घर पर कोई नहीं था तो उसने पत्नी के सिर पर फरसा मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed