{"_id":"616336298ebc3e9bb07ac136","slug":"arest-shahjahanpur-news-bly462487525","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
विज्ञापन
रोजा पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के जेवर बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाशों के चार साथी पहले ही जेल जा चुके हैं। गिरफ्तार बदमाश खीरी के पसगवां क्षेत्र के हैं। शनिवार को रोजा थाना प्रभारी जयशंकर सिंह और एसओजी प्रभारी रोहित कुमार ने टीम के साथ शनिवार शाम साढ़े सात बजे सर्विलांस के आधार पर मोहम्मदी रोड स्थित सल्लिया मोड़ पर भट्टे के पास बृजेंद्र और गंगू निवासी रम्पुरा थाना पसगवां, जिला खीरी को गिरफ्तार कर लिया।
उनसे पुलिस को दो तमंचे, तीन कारतूस, चांदी के पांच किलो जेवर, सोने के लगभग 140 ग्राम जेवर और चोरी व डकैती में सहायक उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि तीन सितंबर की रात बरतारा मार्केट में मयंक प्रताप सिंह की सराफा दुकान से चोरों ने नकब लगाकर चोरी की थी। घटना का खुलासा करते हुए इसी गिरोह के चार बदमाश पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। शनिवार को गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि गिरोह का सरगना बिजेंद्र है।
बिजेंद्र और रघुवीर ने ही सराफा दुकान की रेकी कर चोरी की योजना बनाई थी। बिजेंद्र व रघुवीर पूरे माल में से आधा स्वयं लेते हैं। एसपी सिटी के मुताबिक इस गिरोह में तीन-चार अन्य सदस्यों के होने की बात भी सामने आ रही है। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इन दोनों ने चोरी के 10 लाख रुपये के जेवरात अपने गांव रमपुरा के बाहर स्थित नहर व सड़क के किनारे जमीन में गाड़ दिए थे। खुद साधु का भेष बनाकर बरेली, बदायूं और फर्रुखाबाद में छिप रहे थे।