{"_id":"6b0896043e7af1a2f60b3918","slug":"bus-seized-from-illegal-stand-at-bareilly-mor-three-individuals-issued-challans-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-191094-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बरेली मोड़ पर अवैध स्टैंड से बस सीज, तीन के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बरेली मोड़ पर अवैध स्टैंड से बस सीज, तीन के चालान
विज्ञापन
बरेली मोड़ चौराहे पर चल रहे बस सीज करती पुलिस और एआरटीओ की संयुक्त टीम। स्रोत : पुलिस
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ चौराहे पर खाली प्लॉट में चल रहे अवैध बस स्टैंड के खिलाफ बृहस्पतिवार रात एआरटीओ और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने एक निजी बस सीज कर दी, जबकि तीन अन्य बसों के चालान किए।
सीओ ट्रैफिक रणवीर सिंह, सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी और एआरटीओ हरिओम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां निजी बस में 20-25 लोग सवारियां भरवा रहे थे। टीम को देखकर लोग भाग गए। पुलिस ने सवारियों को रोडवेज बस से रवाना कराया और सीज बस को अजीजगंज चौकी में खड़ा करा दिया।
सीओ ट्रैफिक ने बताया कि अवैध स्टैंड पर सवारियों को दूसरी बसों में बैठाने के एवज में 100 रुपये प्रति सवारी वसूलने की शिकायत मिली थी। इसी पर कार्रवाई की गई। संवाद