{"_id":"671170d0f6faa345310456c4","slug":"area-residents-upset-due-to-non-starting-of-roadways-service-from-kurriyakalan-to-delhi-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-129420-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कुर्रियाकलां से दिल्ली तक रोडवेज सेवा शुरू नहीं होने से क्षेत्रवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कुर्रियाकलां से दिल्ली तक रोडवेज सेवा शुरू नहीं होने से क्षेत्रवासी परेशान
Fri, 18 Oct 2024 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 18 Oct 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। यहां से दिल्ली के आनंद विहार तक रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू नहीं होने से क्षेत्रवासियों को भारी असुविधा हो रही है। करीब एक वर्ष पहले अजीजगंज-चौहनापुर-मदनापुर मार्ग का चौड़ीकरण कार्य शुरू होने पर रोडवेज बस का संचालन स्थगित किया गया था।
बता दें कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए शाहजहांपुर से अजीजगंज-चौहनापुर-कुर्रियाकलां मार्ग पर कांट होते हुए आनंद विहार दिल्ली तक बस सेवा संचालित की गई थी। बाद में मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू होने पर कई जगह पेडों का कटान शुरू हुआ। सड़क बनाने को पत्थर, बजरी, कोलतार आदि सामग्री पत्थर क्षतिग्रस्त मार्ग के किनारे डाले जाने से बड़े वाहनों के आवागमन में दिक्कत आने लगी। इस कारण मार्ग पर बस का संचालन भी रोक दिया गया। छह माह पूर्व सड़क चौड़ीकरण कार्य पूरा होने के बाद भी बस सेवा संचालित नहीं की गई।
मार्ग खराब हो जाने और बाद में सड़क निर्माण होने के कारण कुर्रियाकलां होकर दिल्ली रूट की रोडवेज सेवा बंद की गई थी। एआरएम के स्तर से मार्ग का सर्वे होने के बाद इस रूट पर बंद की गई रोडवेज सेवा बहाल करने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
-विनोद मिश्रा, स्टेशन प्रभारी, शाहजहांपुर रोडवेज डिपो