फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Appointment of coach for archery

Shahjahanpur News: तीरंदाजी के लिए कोच की नियुक्ति

Fri, 28 Feb 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 28 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Appointment of coach for archery
हथौड़ा ​स्थित स्टेडियम में तीरंदाजी का प्र​शिक्षण लेते ​खिलाड़ी। स्रोत: स्टेडियम
शाहजहांपुर। जिले के खिलाड़ियाें को तीरंदाज बनाने के लिए कोच की नियुक्ति हो गई है। कोच ने खिलाड़ियों का प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। शहरी व ग्रामीण स्तर के खिलाड़ी रोजाना ही अपना पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला तीरंदाजी संघ के सचिव मृदुल गुप्ता ने बताया कि जिला प्रोत्साहन समिति की ओर से तीरंदाजी कोच अनिल कुमार की नियुक्ति की गई है। कोच की नियुक्ति के बाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतिदिन लगभग 20 खिलाड़ी रिकवर धनुष, कंपाउंड धनुष व इंडियन राउंड धनुष से अपने कौशल को विकसित कर रहे हैं। अभी जल्द ही उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ की ओर से मथुरा में लेवल वन कार्यशाला में जिले के छह खिलाड़ी सत्य सिंधु वाजपेयी, पंकज कुमार, अभिषेक कश्यप, विभय कुमार गुप्ता, वीरमपाल व अमिताभ ने प्रमाण पत्र हासिल किया था। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया के निर्देशन में खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारा जा रहा है। आगामी एक मार्च को लखनऊ में राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का ट्रायल होना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed