{"_id":"688fb687b3d997957c09e5fc","slug":"applications-for-maps-can-be-made-online-from-tomorrow-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-149654-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कल से ऑनलाइन नक्शों के लिए किए जा सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कल से ऑनलाइन नक्शों के लिए किए जा सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) क्रियाशील हो गया है। सोमवार को वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना न्यू सिटी ककरा स्थित प्राधिकरण के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद प्राधिकरण के कार्य में तेजी आएगी। संभावना है कि पांच अगस्त से नक्शा पास कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे।
विकास प्राधिकरण का फरवरी माह में गठन हुआ था। दो माह पहले बरेली में प्राधिकरण की अध्यक्ष कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने पहली बैठक ली। इसमें प्राधिकरण के कार्याें की रूपरेखा बनाई गई। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सचिव हैं। वरिष्ठ कोषाधिकारी अमरेश बहादुरपाल को प्राधिकरण का वित्त एवं लेखाधिकारी नियुक्त किया गया है।
वर्तमान में तीन जेई प्राधिकरण में तैनात किए गए हैं। इसमें से एक बरेली से आए हैं। प्राधिकरण के कार्यालय की शुरुआत होने के बाद कार्याें की प्रक्रिया में तेजी आएगी। संभावना है कि पांच अगस्त से ऑनलाइन नक्शे के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 15 दिन के अंदर नक्शे का निस्तारण करना होगा।
विज्ञापन
इसमें अगर नक्शा पास हो गया तो आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा। अगर कोई खामी है तो आपत्ति लगाई जाएगी। एसडीए के दो खाते पहले से खोल दिए गए हैं। इसमें एक नक्शा पास कराने के लिए दूसरा परीक्षण शुल्क जमा कराने के लिए है।
-- -- --
अवैध निर्माण पर कसेगा शिकंजा
एसडीए का कार्य शुरू होने के बाद प्राधिकरण क्षेत्र में बनने वाली अवैध कॉलोनियों और निर्माण पर शिकंजा कसा जाएगा। बगैर नक्शा पास कराए कोई भी नया निर्माण नहीं हो सकेगा। नक्शा पास कराने से प्राधिकरण की आय बढ़ेगी। अधिकारियों के मुताबिक, 628 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से नक्शे का शुल्क लिया जाएगा। जेई मौके पर जाकर जमीन की नापजोख कराएंगे। इसके बाद नक्शा पास कराने की प्रक्रिया होगी। विवादित मामलों के निस्तारण नहीं होने तक नक्शे को पास नहीं किया जाएगा।
--
सोमवार को वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही प्राधिकरण के कार्याें में तेजी आएगी। सही तरीके से प्राधिकरण के कार्य हो सकेंगे।
- प्रवेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रट व सचिव एसडीए