फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Animals will be released on time... Rs 20,000 fine will be imposed for leaving them loose

Shahjahanpur News: समय से निकलेंगे पशु...छुट्टा छोड़ने पर लगेगा 20 हजार रुपये का जुर्माना

Fri, 18 Oct 2024 05:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
Animals will be released on time... Rs 20,000 fine will be imposed for leaving them loose
डीएम ने पशुओं के निकलने का समय निर्धारित किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को नगर के डेयरी संचालकों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि डेयरी संचालक सुबह आठ बजे से पहले और पूर्वाह्न 11 से मध्याह्न 12 बजे के मध्य पशुओं को लाने का काम करेंगे। रात में छोड़े गए पशु पकड़े जाने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
डीएम ने कहा कि सुबह आठ से पूर्वाह्न 11 बजे के बीच नगर की सड़कों पर पशु आते-जाते नजर नहीं आना चाहिए। उन्होंने सभी पशुपालकों से कहा कि दोपहर दो से शाम चार बजे के बीच पशुओं को वापस लाना तय करें। पशुओं को लाते एवं ले जाते समय एक व्यक्ति साथ में जरूर होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी डेयरी संचालक गोबर नाली या नाले में प्रवाहित नहीं करे। पशुपालक गोबर स्वयं उठाएं या फिर नगर निगम के माध्यम से उठाने के लिए सूचित करें। कोई भी पशुपालक ज्यादा दूध निकालने के लिए पशुओं को इंजेक्शन नहीं लगाए। इस दौरान नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार, एसपी सिटी संजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त एवं उपनगर आयुक्त सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed