{"_id":"fbf0e00d4523b352aec44bad68dbb5e8","slug":"animal-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार पशु अस्पताल के प्रभारी को मिला गोसदन का चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटार पशु अस्पताल के प्रभारी को मिला गोसदन का चार्ज
खुटार।
Updated Sat, 28 Feb 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव टाह खुर्द कलां स्थित राजकीय गो सदन के व्यवस्थापक का चार्ज खुटार पशु अस्पताल के प्रभारी डॉ. धीरज गंगवार को मिल गया है। प्रबंध समिति की बैठक में प्रस्ताव के बाद भी चार्ज नहीं मिलने के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
गौरतलब है कि राजकीय गो सदन के व्यवस्थापक का चार्ज खुटार के पशु अस्पताल के प्रभारी के पास रहता है। पूर्व में खुटार पशु अस्पताल के प्रभारी डॉ. अनिल चौरसिया के तबादले के बाद चार्ज पुवायां पशु अस्पताल के प्रभारी को दे दिया गया था, जिससे गो सदन में सही से देखरेख नहीं हो पा रही थी। 10 फरवरी को जिला मुख्यालय पर गो सदन प्रबंध समिति की बैठक में यह मामला प्र्रमुखता से उठा था और प्रस्ताव पास किया गया था कि व्यवस्थापक का चार्ज खुटार के पशु अस्पताल के प्रभारी को सौंप दिया जाए। सीवीओ डॉ. इंद्रमनि ने पुवायां अस्पताल के प्रभारी डॉ. एसके अग्रवाल को 16 फरवरी को चार्ज खुटार के डॉ. धीरज गंगवार को सौंपने के निर्देश दिए थे, लेकिन चार्ज नहीं दिया गया था। अमर उजाला ने 20 फरवरी के अंक में मामले को प्रमुखता से उठाया था। 26 फरवरी को चार्ज डॉ. धीरज गंगवार को सौंप दिया गया। डॉ. धीरज गंगवार ने एसडीएम से गो सदन की ठेके पर उठी पूरी भूमि की पैमाइश कराए जाने की मांग की है।