फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Angry relatives ran the police

Shahjahanpur News: गुस्साए परिजनों ने पुलिस को दौड़ाया, दरोगा जख्मी

Thu, 15 Jun 2023 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 15 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Angry relatives ran the police
जैतीपुर। जमीन की रंजिश में घर में घुसकर पिटाई के दौरान रामबाबू की मौत से गुस्साए परिजन बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर भड़क गए। उनकी परिजनों व पुलिस में नोकझोंक हो गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस को दौड़ा लिया। इस दौरान गिरने से दरोगा घायल हो गया। कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। एसपी एस. आनंद ने मामले में लापरवाही करने के आरोप में सिपाही गौरव कुमार और हेड मोहर्रिर कपिल त्यागी को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

कस्बे में सोमवार रात रामबाबू के घर पर जमीन के विवाद में पड़ोसी गांव के लोगों ने हमला कर दिया था। हमले में महिलाओं समेत आठ लोग घायल हुए थे। मंगलवार को इलाज के दौरान रामबाबू की मौत हो गई। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शाम को थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया था। सीओ तिलहर प्रयांक जैन ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया था। इसके बाद रामबाबू की पत्नी आरती की तहरीर पर पुलिस ने नौगवां गांव के ओमकार यादव, राजेश्वर यादव, रामवीर, श्यामवीर, पुष्पेंद्र, धर्मेंद्र, शोभित, शोविंदर व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

बुधवार को रामबाबू का शव आने से पहले ही खुदागंज थाने के दरोगा जयचंद्र वर्मा और पांच सिपाही रामबाबू के घर पर तैनात कर दिए गए थे। शव आया तो परिजन भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस से उनकी तीखी नोंकझोंक होने लगी। उत्तेजित लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। सिपाही तो भाग गए, लेकिन दरोगा जयचंद्र वर्मा गिरने से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मृतक के घर के बाहर पांच थानों की पुलिस पहुंच गई। सीओ प्रयांक जैन, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र नाथ ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने सीओ से वार्ता की। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।

---------------
तीन आरोपी गिरफ्तार, बाकी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित
रामबाबू हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए सीओ तिलहर ने पांच टीमों का गठन कर दिया है। मामले में हेड मोहर्रिर कपिल त्यागी व सिपाही गौरव की भूमिका संदिग्ध लगने पर दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया। उनकी भूमिका की जांच सीओ तिलहर प्रयांक जैन करेंगे। थाने से चंद कदम की दूरी पर विवाद होने के बाद भी उच्च अधिकारियों को समय से सूचना नहीं देने पर दोनों पर कार्रवाई की गई है। वहीं मृतक के भाई ने आरोप लगाया था कि वह शिकायत करने गया तो उसे दोनों ने थाने पर बैठा लिया था।
--------
- तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में लापरवाही सामने आने पर दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
एस.आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed