{"_id":"6302871547ba971a672e3a60","slug":"angry-organizations-took-out-candle-march-over-student-s-death-shahjahanpur-news-bly495073530","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की मौत से आक्रोशित दलित संगठनों ने निकाला कैंडिल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की मौत से आक्रोशित दलित संगठनों ने निकाला कैंडिल मार्च
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजस्थान के जालौर जिले में अनुसूचित जाति के छात्र की शिक्षक द्वारा पिटाई से हुई मौत से आक्रोशित एससी-एसटी बेसिक टीचर वेलफेयर एसोसिएशन, संत गाडगे सेवा संस्थान सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।
कैंडल मार्च सुभाष टावर (घंटाघर) के आंबेडकर पार्क से प्रारंभ हुआ। बहादुरगंज होते हुए खिरनीबाग शहीद स्तंभ पहुंचने तक कैंडल मार्च में अन्य तमाम लोग शामिल हो गए। इससे पूर्व, घंटाघर पर हुई सभा में पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी व भारतीय बौद्ध महासभा के तमाम कार्यकर्ताओं समेत संत गाडगे सेवा संस्थान के प्रमुख राम लड़ैते कनौजिया, छात्रावास छात्र संगठन अध्यक्ष सुशील कुमार और संरक्षक रजनीश कुमार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर आरोपी को मृत्युदंड देने, मृतक के घरवालों को एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांगें दोहराईं।
कैंडल मार्च में विभिन्न संगठनों से जुड़े ओपी वर्मा, अमर सिंह, हरिशंकर कनौजिया, दिनेश पाल, नाजिम फारुखी, अश्वनी बघेला, सुदर्शन पासी, अशोक कुमार यादव, वीरेंद्र प्रताप, आरएस लाल, सूरज कठेरिया, उमेश भारती, पुष्पा देवी, सुरेश चंद भारती, लालमन, शिव सिंह, संजय बाबू, प्रकाश चंद्रा, सर्वेश कनौजिया आदि शामिल रहे।