फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Angry at his father's scolding, the young man committed suicide by hanging himself

Shahjahanpur News: पिता की डांट से नाराज युवक ने फंदे से लटककर जान दी

Fri, 06 Jun 2025 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Angry at his father's scolding, the young man committed suicide by hanging himself
शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के पंथी गांव निवासी 19 वर्षीय छोटेलाल ने पिता की डांट से नाराज होकर बुधवार की रात छप्पर में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, छोटेलाल शराब पीता था। टोकने पर नाराज हो जाता था। बुधवार की रात छोटेलाल को उसके पिता ने अधिक शराब पीने से मना किया तो वह नाराज हो गया। पिता से विवाद करने लगा। इसके बाद खाना खाकर छत पर सोने के लिए चला गया। रात करीब 11 बजे बारिश होने पर वह छत से नीचे उतर छप्पर के नीचे लेट गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह छप्पर में दुपट्टे के फंदे से लटकी उसकी लाश मिली। सुबह रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच परिवार के लोगों से बातचीत की। परिजनों के अनुसार छोटेलाल अविवाहित था। वह कभी-कभी मजदूरी करता था। चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। सेहरामऊ दक्षिणी थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed