{"_id":"68837f03772dbe55d80c3e49","slug":"an-elderly-man-travelling-on-a-bike-died-after-being-hit-by-a-car-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-148906-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कार की टक्कर लगने से बाइक से जा रहे बुजुर्ग की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कार की टक्कर लगने से बाइक से जा रहे बुजुर्ग की जान गई
विज्ञापन
मानेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां थाना क्षेत्र के जेबीगंज निवासी 55 वर्षीय बाइक सवार मानेंद्र शुक्रवार सुबह उचौलिया में कार की टक्कर लगने से घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई।
राजीव कुमार ने बताया कि पिता मानेंद्र एक ढाबे पर काम करते थे। शुक्रवार सुबह किसी काम से बाइक से अपने साथी के साथ घर आ रहे थे। सीतापुर हाईवे पर उचौलिया थाना क्षेत्र में एक कार की टक्कर लगने से वह घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मानेंद्र की मौत से उनकी पत्नी रामा देवी, बेटा राजीव, सुमित व बेटी नीतू बेसुध हो गईं।
--
पिकअप वाहन की टक्कर लगने से ग्रामीण की मौत
शाहजहांपुर। बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र के मल्लपुर गांव निवासी 45 वर्षीय सोमपाल की बृहस्पतिवार रात मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनाें ने बताया कि सोमपाल मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बृहस्पतिवार को वह गांव के ही रहने वाले दिनेश के साथ कार से किसी को दवा दिलाने के लिए तिलहर के धनेला गांव आ रहे थे।
रात करीब साढ़े आठ बजे कटरा थाना क्षेत्र में हाईवे पर कार से उतर पता पूछ रहे थे। इसी दौरान वह पिकअप से टकरा गए और उन्हें गंभीर चोट आई। राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाने से पहले उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सोमपाल के तीन बेटे और एक बेटी हैं। संवाद
--
हाईवे पर हादसों में तीन लोग घायल
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में वाहनों की टक्कर लगने से दो बाइक सवार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
शाहजहांपुर के मोहल्ला तिलहर जेई निवासी ओम प्रकाश बृहस्पतिवार को दोपहर बाइक से घर जाते वक्त एक ढाबे के पास वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। हरनोखा निवासी राजेश शुक्रवार को सुबह बाइक से घर जा रहे थे। बिलहरी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की बाइक में पीछे से टक्कर लग जाने से वह गिरकर घायल हो गए।
इसके अलावा घुसवारी गांव के महेश शुक्रवार को सुबह घर से साइकिल कस्बे की बाजार जाने के लिए निकले। हाईवे पर ढाबे के पास शाहजहांपुर की ओर से आए वाहन की टक्कर से महेश घायल हो गए और उनकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। संवाद
--
ट्राॅली से गिरा कांवड़िया, मौत
लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र में एक कांवड़िया की ट्राॅली से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने बताया कि शाहजहांपुर जिले के थाना कटरा क्षेत्र के गांव गदईयारामपुर निवासी ओमपाल (18) कांवड़ियों के जत्थे के साथ कछला घाट से कांवड़ में जल भरकर गोला जा रहा था। बृहस्पतिवार रात जैसे ही वह ममरी से आगे पहुंचा। इसी दौरान ओमपाल अचानक ट्राॅली से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। संवाद
--
सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत
कलान। सड़क हादसे में घायल परौर थाना क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी 65 वर्षीय जगदीश चंद्र मिश्रा की बृहस्पतिवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम जगदीश उसावां से पैदल पटना देवकली मंदिर में जल चढ़ाने के लिए आ रहे थे। पीछे से आ रही बाइक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उसावां के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज बदायूं भेज दिया गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उनकी मौत हो गई। बेटे अशोक मिश्रा, संतोष मिश्रा और पत्नी राजेश्वरी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। संवाद
--
बाइकें टकराने से दो युवक गंभीर रूप से घायल
कलान। परौर मार्ग पर कुबेरपुर गांव के पास शुक्रवार की शाम एक बाइक विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इस हादसे में दुकान का सामान लेने कस्बे की बाजार आ रहे परौर के थाना चौराहा निवासी बबलू और पटना देवकली के शिव मंदिर पर लगे मेले से लौट रहे नारायणनगर पश्चिमी निवासी करन गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से दोनों को पीएचसी पर लाया गया। वहां दोनों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद