{"_id":"683ca44334e860240308cceb","slug":"an-elderly-man-died-after-falling-from-the-stairs-of-the-railway-bridge-on-platform-number-one-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-145107-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर रेलवे पुल की सीढ़ियों से गिरे बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर रेलवे पुल की सीढ़ियों से गिरे बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
मृतक मोहम्मद दली का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर रविवार सुबह ओवरब्रिज पर चढ़ने के दौरान लड़खड़ाए 93 वर्षीय मोहम्मद दली की सीढ़ियों से नीचे गिरने से मौत हो गई।
उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के गंज मुरादाबाद निवासी 93 वर्षीय मोहम्मदी दली करीब 40 साल से सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला जलालनगर में किराये के मकान में रहते थे। रविवार की सुबह वह नमाज पढ़ने के बाद रेलवे स्टेशन पर गए। वह प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर ओवरब्रिज पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान वह लड़खड़ा गए और सीढियों से नीचे प्लेटफाॅर्म पर आकर गिर गए।
उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां उन्होंने दम तोड़ दिया। जीआरपी ने उनकी शिनाख्त कराई। इसके बाद उन्नाव जिले में रहने वाले उनके बेटों और चौक कोतवाली के मोहल्ला मोहम्मद जई में रहने वाले रिश्तेदारों को सूचना दी। दोपहर बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजन ने पोस्टमाॅर्टम कराने से भी मना कर दिया। जीआरपी थाना प्रभारी रेहान खान ने बताया कि शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।