{"_id":"6ad7b6221ec11e12c0098ad4","slug":"amount-collected-from-customers-was-not-deposited-into-the-company-case-registered-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-187955-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ग्राहकों से वसूली गई रकम कंपनी में जमा नहीं की, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ग्राहकों से वसूली गई रकम कंपनी में जमा नहीं की, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिविल लाइंस स्थित आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड शाखा में ग्राहकों से वसूली गई 1,91,007 रुपये की किस्त कंपनी में जमा न करने का मामला सामने आया है। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर न्यायालय के आदेश से ग्रुप लोन ऑफिसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शाखा प्रबंधक विनोद कुमार सागर ने बताया कि बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र निवासी संजीव कुमार ने 20 नवंबर 2024 को ग्रुप लोन ऑफिसर के पद पर ज्वाइन किया था। उसका काम ग्राहकों से किस्त वसूलकर उसी दिन शाखा में जमा करना था। कई ग्राहकों ने किस्त जमा करने के बावजूद उनके खातों में रकम दर्ज न होने की शिकायत की।
कंपनी की जांच में संजीव पर 1,91,007 रुपये हड़पने का आरोप सामने आया। पुलिस से कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली गई। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।