फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Among the lessons taught Conduct

प्रत्याशियों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ

Wed, 07 Oct 2015 11:34 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 07 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Among the lessons taught Conduct
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के क्रम में आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह से पालन करने और न करने पर होने वाली विधिक कार्रवाइयों के बारे में बुधवार को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने चार ब्लाकों मेें जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के वार्ड से प्रत्याशियों को अवगत कराया। एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय और एसपी सिटी राजेश कुमार ने विकास खंड भावलखेड़ा, ददरौल, कांट एवं मदनापुर में बैठकें लीं।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि किसी धर्म, जाति या संप्रदाय के नाम पर वोट न मांगें जाएं। मतदान एक दिन होगा जबकि समाज हमेशा रहेगा, इसलिए ऐसा कोई कार्य न करे कि आपस में वैमनस्यता बढ़े। किसी भी गरीब, असहाय, निर्बल मतदाता को धमकाने या डराने पर वैधानिक कार्यवाही होगी। अपने निर्धारित व्यय सीमा के अंतर्गत ही प्रचार में धनराशि व्यय करने को समझाया। कोई सूचना देनी हो तो कंट्रोल रूम के नंबर 05842 -225485 और 231031 पर दे सकते है।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने कहा कि हर ग्राम में पुलिस का गुप्तचर नेटवर्क सक्रिय है और हो रही हर गतिविधियों की जानकारी ली जा रही है। यदि किसी ने किसी प्रकार विध्न डालने की कोशिश की तो उस पर तत्काल कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान एसडीएम सदर एपी श्रीवास्तव समेत संबंधित रिटर्निंग आफीसर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बसपा के नाम वोटरों को भ्रमित
करने वालों पर रिपोर्ट कराएंगे
शाहजहांपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला और क्षेत्र पंचायत के कई वार्डों में बसपा का झंडा, बैनर और संगठन से जुड़े शिखर व्यक्तित्वों का फोटो लगाकर खुद को पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर प्रचारित करने वालों को संगठन ने गंभीरता से लिया है। उनके खिलाफ निष्कासन की कार्यवाही कराने के साथ ही एफआईआर कराकर वैधानिक कार्यवाही कराना तय किया है। बसपा जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि हर वार्ड से पार्टी ने अपना एक ही समर्थित प्रत्याशी घोषित तौर पर उतारा है लेकिन कुछ लोग पार्टी से समर्थित और घोषित न होकर भी पार्टी के झंडे और रंग का दुरुपयोग कर वोटरों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वार्ड नंबर 38 (कांट प्रथम) से बनवारी लाल सागर, वार्ड नंबर 25 (जैतीपुर तृतीय) से शिवराम सिंह कुशवाहा और श्याम बिहारी वर्मा, वार्ड नंबर 24 (जैतीपुर द्वितीय) से जगत भान मौर्य और वार्ड नंबर 36 (मदनापुर प्रथम) से ओमकार मौर्य पार्टी के न तो पदाधिकारी हैं और ना ही समर्थित प्रत्याशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed