फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Amar Ujala Future Jyothi Sammelan Festival 28

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 28 को

Thu, 22 Jun 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Thu, 22 Jun 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को 28 जून को स्वामी शुकदेवानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एसएस कॉलेज) में सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला भविष्य ज्योति-2017 एवं गुरुजन सम्मान समारोह कार्यक्रम में इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों और उनके कॉलेज के प्रधानाचार्य को सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन

वर्ष 2017 की माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, सीबीएसई और आईसीएसई की बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत और इससे अधिक अंक अर्जित करने वाले मेधावियों को अमर उजाला ने इस बार भी सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इस बार यह आयोजन एसएस कॉलेज सभागार में 28 जून को सुबह 10 बजे से होगा। समारोह में शामिल होने के लिए 60 प्रतिशत और इससे अधिक अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को अपने अंकपत्र की छायाप्रति लेकर आयोजन स्थल पर समय से पहुंचकर पंजीकरण कराना होगा। 
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं के साथ उनकी सूची बनाकर एसएस कॉलेज पहुंचे। अमर उजाला भविष्य ज्योति-2017 कार्यक्रम में प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में किसी तरह की जानकारी मोबाइल नंबर 9761555203 और 8937002818 की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed