{"_id":"6a7629a545d718fdd70aa8b3","slug":"altercation-between-class-3-students-at-school-multiple-blows-inflicted-using-a-metal-bangle-worn-on-the-wrist-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-181136-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्कूल में कक्षा तीन की छात्रों में मारपीट...हाथ में पहने कड़े से किए कई वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्कूल में कक्षा तीन की छात्रों में मारपीट...हाथ में पहने कड़े से किए कई वार
विज्ञापन
खुदागंज। क्षेत्र के एक निजी स्कूल में कक्षा तीन के छात्रों के बीच मारपीट हो गई। छात्र ने दूसरे छात्र पर कड़े से हमला कर दिया। मारपीट के बाद छात्र चल तक नहीं सका। मामला थाने तक पहुंचा। जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
शुक्रवार को कक्षा तीन के छात्र किसी बात को लेकर भिड़ गए। परिजनों के अनुसार, छात्र ने उनके बच्चे पर कड़े से प्रहार किया गया। सीने, सिर और मुंह पर कड़े मारे गए, जिससे चेहरे से खून तक निकल आया। छात्र चल तक नहीं सका। विवाद होने पर कक्षा में खलबली मच गई। जानकारी होने पर परिजन भी पहुंचे।
परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन से शिकायत की। वहां से कोई सही जवाब नहीं मिलने पर परिजन छात्र को लेकर थाने में पहुंचे। यहां पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। विद्यालय प्रबंधक शिवेंद्र सिंह ने बताया कि विवाद कक्षा तीन के दो छात्रों के बीच हुआ था। दोनों खेलते-खेलते लड़ गए थे। हमलावर होने वाले छात्र को अनुशासनात्मक दंड दिया है। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर आने पर मामले की जांच कराई जाएगी।