फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Allegation of using substandard materials in construction; case registered against four individuals.

Shahjahanpur News: निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 12 Aug 2026 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Allegation of using substandard materials in construction; case registered against four individuals.
रोजा। गांव डींगरपुर अर्सलानी में सरकारी नाली निर्माण के दौरान घटिया सामग्री लगाने के विरोध में मारपीट हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर ग्राम प्रधान के पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव के मानवेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सोमवार की सुबह 10:30 बजे गांव में सरकारी नाली का निर्माण कार्य चल रहा था। आरोप है कि निर्माण कार्य में सही सामग्री न लगाए जाने का विरोध करने पर प्रधान के पुत्र आसिर अली गालियां देने लगा।
विज्ञापन

इसके बाद आसिर के साथ मौजूद नौशाद अली, सहरोज और कयूम ने उसपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव कराने आए पिता विनोद सिंह के साथ भी मारपीट की गई। सभी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed