{"_id":"6ad7b5fd06ade6e660078384","slug":"allegation-of-entering-a-house-and-assaulting-occupants-during-a-havan-puja-ritual-prayer-ceremony-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1023-187970-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हवन-पूजन के दौरान घर में घुसकर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हवन-पूजन के दौरान घर में घुसकर मारपीट का आरोप
विज्ञापन
तिलहर। मोहल्ला बनवारीपुर में नवरात्र के दौरान हवन-पूजन कर रहे परिवार के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कुछ युवकों पर घर में घुसकर ईंट-पत्थर फेंकने और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
आनंद शेखर ने बताया कि 18 अक्तूबर की रात वह घर में हवन कर रहे थे। आरोप है कि कुछ युवक साथियों के साथ पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए पूजा बंद कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर लोहे की रॉड से तोड़फोड़ की गई। घटना में आनंद और उनकी बहन यामिनी को चोटें आईं। लोगों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।
सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिली है। प्रारंभिक जांच में दो पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट की बात सामने आई है। हवन-पूजन बंद कराने और तोड़फोड़ के आरोप निराधार हैं। मामले की जांच की जा रही है। संवाद