{"_id":"65117dcd194611718e086ad4","slug":"all-three-units-of-nss-celebrated-foundation-day-in-gf-college-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-5344-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जीएफ कॉलेज में एनएसएस की तीनों इकाइयों ने मनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जीएफ कॉलेज में एनएसएस की तीनों इकाइयों ने मनाया स्थापना दिवस
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज में एनएसएस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में स्वयंसेवियों को संबोधित करते प्राचार्य डॉ.
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया। कॉलेज की तीनों इकाइयों के स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक ने उन्हें सेवाभाव के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस के स्वागत गीत के साथ हुई। स्वयंसेविका सृष्टि ने एनएसएस के इतिहास से अवगत कराया। हिमांशु शुक्ला ने स्वरचित कविता से राष्ट्रहित में की गई सेवा का महत्व समझाया। डॉ. रईस अहमद ने कहा कि यदि आप मेहनत के साथ पूरे मन से राष्ट्रीय सेवा योजना को आत्मसात करते हैं, तो निश्चित रूप से यह आपके लिए तथा समाज के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोहम्मद शोएब, डॉ. कहकशां बेगम, स्वयंसेवी वैभव त्रिपाठी, सारांश वर्मा, शाजिया आदि मौजूद रहे।