{"_id":"687aa1467c056b57b10552ee","slug":"all-the-municipal-bodies-of-the-district-have-risen-in-the-cleanliness-ranking-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-148375-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्वच्छता की रैंकिंग में ऊपर उठे जिले के सभी नगर निकाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्वच्छता की रैंकिंग में ऊपर उठे जिले के सभी नगर निकाय
विज्ञापन
जलालाबाद नगर पालिका कार्यालय में केक काटते चेयरमैन व ईओ। संवाद
- फोटो : mathura
शाहजहांपुर। जनपद के सभी नगर निकायों की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार हुआ है। हालांकि, सफाई और स्वच्छता की दिशा में जिले के सभी निकायों को अभी बहुत काम करना बाकी है, लेकिन भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के स्तर से जारी स्वच्छता रैंकिंग में सभी नगर निकाय कई पायदान ऊपर उठ गए हैं। निकायों के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी मानते हैं कि कचरा प्रबंधन, स्वच्छता जागरूकता रैलियों और सफाई कार्य में तकनीकी नवाचारों से उनकी रैंकिंग में सुधार हुआ है।
--
743 पायदान ऊपर चढ़ी कांट नगर पंचायत
कांट। नगर पंचायत ने स्वच्छ सर्वेक्षण में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। गत वर्ष नगर पंचायत की स्वच्छता रैंकिंग 1082 थी। इस वर्ष 743 पायदान ऊपर चढ़कर नगर पंचायत राष्ट्रीय स्तर पर 339 में स्थान पर आ गई है। नगर पंचायत को स्वच्छता के पैमानों पर 7986 अंक प्राप्त हुए हैं। अधिशासी अधिकारी नूरजहां के अनुसार घरों से कचरा संग्रहण, कचरा पृथक्करण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जन जागरूकता अभियान और तकनीकी नवाचारों को प्राथमिकता दिए जाने से यह कामयाबी मिली है। संवाद
--
जलालाबाद नगर पालिका को स्टार रेटिंग
जलालाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पालिका परिषद को 415वां स्थान हासिल करने पर एक स्टार की रेटिंग मिली है। इसको लेकर पालिका कार्यालय में चेयरमैन शकील अहमद व ईओ एचएन उपाध्याय ने शुक्रवार को सभासदों के साथ केक काटकर खुशी मनाई। ईओ ने बताया कि सर्वेक्षण के एक बिंदु जीएफसी में नगर पालिका को स्टार रेटिंग मिली है। यह स्थान हासिल करने वाली जिले की एकमात्र नगर पालिका है। गत वर्ष नगर पालिका को जीएफसी में 1585वां स्थान मिला था। ईओ ने इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयास का नतीजा बताया है। इस दौरान गिरिजेश कटियार, कौशल दीक्षित, प्रवीण गुप्ता, मनोज वाल्मीकि, करतार सिंह, संतोष शर्मा आदि सभासद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
--
31 पायदान चढ़ी तिलहर नगर पालिका
तिलहर। स्वच्छता की कसौटी पर नगरपालिका परिषद खरी उतरने का प्रयास कर रही है। इस वर्ष हुए राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर को 241 वां स्थान मिला है, जबकि गत वर्ष 272वें स्थान पर थी। इस तरह नगरपालिका एक वर्ष में 31 पायदान ऊपर चढ़ गई। चेयरमैन हाजरा बेगम के अनुसार, सफाई कार्य में सभासदों सहित जनता से मिले सहयोग और स्वच्छता को लेकर सरकार के निर्देश पर चलाए गए जागरूकता अभियानों से सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ है। संवाद
--
मंडल में पहला कचरा मुक्त नगर बना मीरानपुर कटरा
मीरानपुर कटरा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत ने मंडल में वन स्टार कचरा मुक्त नगर की उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2023 में राष्ट्रीय स्तर पर नगर पंचायत की रैंकिंग 1888 थी। गत वर्ष हुए सर्वेक्षण में नगर पंचायत ने जबरदस्त सुधार कर 508वीं रैंकिंग प्राप्त की। घर-घर कचरा संग्रहण और आवासीय व बाजार क्षेत्रों की सफाई में 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया है। चेयरमैन मुख्तियार अहमद मसऊदी और अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने इस उपलब्धि का श्रेय कर्मचारियों सहित नागरिकों की जागरूकता को दिया है। संवाद
--
जनपद में प्रथम और मंडल में तृतीय रही खुदागंज नगर पंचायत
खुदागंज। स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पंचायत ने 7998 अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम और मंडल में तृतीय स्थान हासिल किया है। सर्वेक्षण में नगर पंचायत ने 7998 अंक प्राप्त किए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा सिंह के पति एवं पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह के अनुसार, सफाई कर्मचारियों के अथक परिश्रम सहित स्वच्छता और सफाई को लेकर सरकार के अभियानों से जनता को जागरूक करने में बढ़ी मदद मिली। अगली बार मंडल में प्रथम स्थान हासिल करने का लक्ष्य है। संवाद
--
अल्हागंज नगर पंचायत की रैंकिंग में भी सुधार
अल्हागंज। नगर पंचायत ने स्वच्छता के क्षेत्र में 31 पायदान ऊपर चढ़कर प्रदेश स्तर पर 346वीं रैंक हासिल की है। ईओ शैलेश कुमार ने बताया कि गत वर्ष नगर पंचायत 377 वें स्थान पर रही थी। संवाद
--
पुवायां नगर पालिका को शाहजहांपुर में प्रथम स्थान
पुवायां। स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पालिका परिषद पुवायां को जिले में पहला स्थान मिला है। 20 हजार से 50 हजार जनसंख्या की कैटेगरी में नगर पालिका पुवायां को प्रदेश में 115वां और देश भर में 276वां स्थान मिला है। पिछले वर्ष के स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पालिका को ओडीएफ प्लस कैटेगरी में और इस बार ओडीएफ डबल प्लस कैटेगरी में शामिल किया गया है। गत वर्ष पुवायां नगर पालिका का प्रदेश में 116वां नंबर और देश में 1189वां स्थान था। नेशनल स्तर पर रैंकिग में काफी सुधार हुआ है। आंकड़ों के अनुसार इसका कारण ओडीएफ प्लस से ओडीएफ डबल प्लस में पहुंचना है, जिसके अतिरिक्त अंक मिलते हैं। संवाद
--
खुटार की नेशनल रैंकिंग सुधरी, लेकिन राज्य रैंकिंग में गिरावट
खुटार। नगर पंचायत हजार से कम आबादी वाली नगर पंचायतों में शामिल है। वर्ष 2023 के स्वच्छ सर्वेक्षण में खुटार की राज्य रैंकिंग 169 और नेशनल रैंकिंग 1331 थी। इस बार जारी रैंकिंंग में नगर पंचायत की नेशनल रैंकिंग में सुधार हुआ है और यह 870 नंबर पर है, लेकिन राज्य रैंकिंग 169 से गिरकर 555 पर पहुंच गई है। नगर पंचायत कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, रैंकिंग गिरने का कारण यह रहा कि वर्ष 2022 की ओडीएफ प्लस रैंकिंग में खुटार नगर पंचायत फेल हो गई थी। इसका कारण ठीक से फोटो आदि अपलोड न होना रहा था। इस कारण नगर पंचायत को फिर से ओडीएफ के लिए आवेदन करना पड़ा था। इसे पास करने के बाद इस वर्ष ओडीएफ प्लस में भी नगर पंचायत पास हो गई है। खुटार और अल्हागंज दो नगर पंचायतें पहले ओडीएफ प्लस में फेल हो गई थीं, जिस कारण अंक कम मिले। अन्य नगर पंचायत ओडीएफ प्लस में पास थीं, जिस कारण उनको 750 अंक ज्यादा मिले हैं, इस कारण रैंकिंग गिर गई है। संवाद