{"_id":"69c59477abb024af640c036d","slug":"all-projects-of-the-blacklisted-firm-will-be-cancelled-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-169039-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ब्लैकलिस्ट फर्म के रद्द होंगे सभी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ब्लैकलिस्ट फर्म के रद्द होंगे सभी काम
विज्ञापन
खन्नौत नदी के किनारे रेत के अंदर अनशन पर लेटा नबी सलमान। संवाद
शाहजहांपुर। अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने वाली मैसर्स फ्लाई इंफ्राटेक को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। नगर निगम में चल रहे उसके सभी ठेकों को निरस्त कर दिया गया है। प्रतिमास्थल के सुंदरीकरण के अलावा फर्म के पास आपूर्ति संबंधित एक अन्य कार्य है जिसे निरस्त किया जाएगा। नगर निगम प्रशासन के मुताबिक, इन कार्यों को दूसरी फर्म से कराया जाएगा।
अमर बलिदानियों की प्रतिमास्थल और तिराहे के सुंदरीकरण के लिए मैसर्स फ्लाई इंफ्राटेक को नगर निगम की ओर से 40 लाख रुपये में ठेका दिया गया था। इसमें कुछ कार्य कराया जा चुका है। ब्लैकलिस्ट किए जाने के बाद फर्म पूरे प्रदेश में कहीं ठेका नहीं ले सकेगी।
नगर आयुक्त डॉ. बिपिन मिश्रा ने बताया कि यह जानकारी की जा रही है कि फर्म के पास सुंदरीकरण के अलावा अन्य क्या काम थे। सभी कामों पर रोक लगाई जाएगी। शहीदस्थल के सुंदरीकरण के लिए फिर से एस्टीमेट तैयार किया जाएगा क्योंकि वहां पर कुछ काम हो चुका है।
विज्ञापन
लागत कम करके दूसरे माध्यम से प्रोजेक्ट को पूरा कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि फर्म को भुगतान से पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होता है। अगर रजिस्ट्रेशन नहीं होता है तो भुगतान रोक दिया जाता है। बगैर रजिस्ट्रेशन के भी फर्म निविदा प्रक्रिया में हिस्सा ले सकती है। संवाद
--
गंगाजल छिड़ककर किया शुद्धिकरण, मशाल जुलूस निकाला
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से स्थापित की गईं प्रतिमाओं का कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण किया। इसके बाद नारेबाजी करने के साथ ही देशभक्ति के गीत गाए।
शहीद अशफाक उल्ला खां के प्रपौत्र अशफाक उल्ला खां ने कहा कि इतनी जल्दबाजी में ये कदम क्यों उठाया गया? यदि सुंदरीकरण होना भी था तो अमर बलिदानियों के परिजनों को विश्वास में लेना चाहिए था। इसके बाद कांग्रेसजन हाथों में मशाल लेकर टाउन हॉल, सदर बाजार पैदल मार्च करते हुए खिरनीबाग स्थित शहीद स्तंभ तक पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, पवन सिंह, तालिब खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामजी अवस्थी, रफी उल हसन, सईद अंसारी, फैजान अली खान, फुरकान अहमद कुरैशी, गौरव त्रिपाठी, अरुणोद मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -
रेत में दबकर कार्रवाई की मांग
शाहजहांपुर। लोधीपुर निवासी नबी सलमान नाम ने खन्नौत नदी के किनारे रेत में दबकर विरोध किया। उन्होंने प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाली जेसीबी को सीज करने और संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार ने सलमान से ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना सदर बाजार पुलिस ने सलमान को रेत से निकाल लिया। उनको समझाकर घर भेज दिया। संवाद