फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   All 26 resolutions were passed unanimously in the DCB Managing Committee meeting

Shahjahanpur News: डीसीबी की प्रबंध समिति की बैठक में सभी 26 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

Sat, 22 Aug 2026 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 22 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
All 26 resolutions were passed unanimously in the DCB Managing Committee meeting
शाहजहांपुर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रधान कार्यालय में शुक्रवार को प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसमें बैंक के विकास, आधुनिकीकरण और कर्मचारी हित से जुड़े एजेंडे में शामिल सभी 26 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने की। उन्होंने सहकारी समितियों (पैक्स) की ऋण सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये किए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का आभार जताया।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बैंक को हाईटेक बनाने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि उच्च मानक वाली और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मशीनें ही खरीदी जाएं, ताकि ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता डॉ. गणेश गुप्ता ने बताया कि बैंक की कार्यप्रणाली को अधिक डिजिटल बनाने, सहकार सारथी प्राइवेट बैंक के शेयरों के लिए डीमैट खाता खोलने और नई वेबसाइट तैयार कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। वहीं, मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी ने बताया कि किसानों की सुविधा को देखते हुए पंडित दीनदयाल योजना के तहत ऋण वितरण के नियमों और शर्तों में भी संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीडीएम नाबार्ड प्रवेश कुमार गंगवार, उपाध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति, संचालक रोशनी देवी, नीतू सिंह, रमाकांत दीक्षित, कृष्ण कुमार वर्मा, अरुण कुमार सिंह, अनुराग कठेरिया, अंशुमान कुमार सिंह, दिव्यांश सिंह, बृजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed