{"_id":"69e3ed1972ddb859ee0c7930","slug":"akshaya-tritiya-today-the-bullion-trade-set-to-shine-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-170992-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अक्षय तृतीया आज...चमकेगा सराफा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अक्षय तृतीया आज...चमकेगा सराफा कारोबार
विज्ञापन
खुशबू गुप्ता, मोहल्ला कसभरा आढ़त पुवायां। स्रोत : स्वयं
शाहजहांपुर। अक्षय तृतीया पर खरीदारी के लिए ग्राहक और बाजार तैयार हैं। लोग सोने के साथ ही वाहन खरीदने की प्लानिंग भी कर रहे हैं। रविवार की छुट्टी होने के कारण दुकानदारों को अच्छी खरीदारी होने की उम्मीद है। लोगों का रुझान डायमंड खरीदने की ओर भी है।
रविवार को लोग भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना करने के साथ दान-पुण्य करने के साथ खरीदारी भी करेंगे। खासतौर पर सोने की खरीदारी काफी शुभ मानी जाती है। इस वजह से सराफा कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। पिछले कुछ समय से सोने के भाव में उतार-चढ़ाव आने से व्यापारी निराश थे, अक्षय तृतीया को लेकर उत्साहित हैं।
तनिष्क शोरूम के मैनेजर कृष्णा ने बताया कि इस अक्षय तृतीया पर बिक्री के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत और सोने के आभूषणों पर 201 रुपये प्रति ग्राम की छूट उपलब्ध है। यहां पहली बार 18 कैरेट की ज्वेलरी भी उपलब्ध है जिसमें नेकलेस, चूड़ियां, टीका, मंगलसूत्र और नथ शामिल हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
कुछ सोना-चांदी खरीदने का प्लान है। गरीबों को खाना खिलाने के साथ ही दान भी करेंगे। लोगों को भी अक्षय तृतीया पर दान करना चाहिए। जौ और झाड़ू की खरीदारी भी शुभ मानी जाती है।
-खुशबू गुप्ता, मोहल्ला कसभरा आढ़त पुवायां
--
अक्षय तृतीया का दिन खुशियों और तरक्की की नई शुरुआत का प्रतीक है। खरीदारी के लिए यह दिन काफी शुभ होता है। क्या खरीदना है, यह अभी तय नहीं है।
-प्रिया गुप्ता, शाहजहांपुर
--
अक्षय तृतीया पर कानों की झुमकी खरीदेंगे। आज के दिन सोना-चांदी या आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है इसलिए हर वर्ष इस दिन कुछ न कुछ जरूर खरीदते हैं।
-आरती सिंह, निजामगंज गोटिया, तिलहर
--
सोने की खरीदारी काफी शुभ मानी जाती है। परिवार में इस दिन विशेष तौर पर खरीदारी की जाती है। डिजाइनर ज्वेलरी पसंद है। निवेश के लिए खरीदारी करेंगे।
-भूमि कुशवाहा, शाहजहांपुर