{"_id":"699f3bc618cc8a0fc70c9bbb","slug":"ak-eleven-wins-on-the-strength-of-deepanshu-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-166587-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दीपांशु के दम पर एके इलेवन विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दीपांशु के दम पर एके इलेवन विजयी
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच दीपांशु यादव। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग के तत्वावधान में शहीद ठाकुर रोशन सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता की बुधवार को शुरुआत हो गई। उद्घाटन मैच में एके इलेवन ने एलिट क्रिकेट अकादमी को 56 रनों से हरा दिया। विजेता टीम के दीपांशु ने 40 रन बनाने के साथ ही तीन विकेट चटकाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
जीएफ कॉलेज के मैदान पर एलिट क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय किया। एके इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 163 रन बनाए। बल्लेबाज दीपांशु यादव ने 40, अनुज गुप्ता ने 50 व हर्ष शुक्ला ने 32 रनाें की पारी खेली।
एलिट अकादमी के सिद्धांत ने चार, सिद्धार्थ, रोहित व अंश तिवारी ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलिट क्रिकेट अकादमी ने सभी विकेट खोकर 107 रन बनाए। इसमें प्रीतेश दीक्षित ने 36, अभिषेक कश्यप ने 10, रोहित कुमार ने 14 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
एके इलेवन के गेंदबाज दीपांशु यादव ने तीन, आकाश गुप्ता व गोपी ने दो-दो, अनुज गुप्ता, सत्यम तिवारी, अभिनव राठौर ने एक-एक विकेट हासिल किया। मैच के अंपायर मयूर खन्ना व अब्दुल्ला रहे। इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन कैंटोनमेंट बोर्ड के नामित सदस्य अवधेश दीक्षित व विशिष्ट अतिथि पूर्व उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार ने किया। आयोजक मयूर के अनुसार, टूर्नामेंट में छह टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 8 मार्च से
शाहजहांपुर। आठ मार्च से होने वाले महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम घोषित कर दी है। टूर्नामेंट में बरेली, लखीमपुर और स्थानीय टीम अपना दम दिखाएंगी।
कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि टीम में वसुंधरा सिंह कप्तान, संध्या सिंह उप कप्तान, वृंदा भसीन, शिवा यादव, आराध्या राठौर, एंजेल मिश्रा, अंशिका देवी, साफिया, आयुषी त्रिवेदी, शबनम प्रसाद, वैष्णवी श्रीवास्तव, अक्षरा वर्मा, स्तुति मिश्रा, वृद्धि गुप्ता, रितिका खन्ना व अतिरिक्त खिलाड़ी के तौर पर मनप्रीत कौर, नैमिष को रखा गया है।
यादव ने बताया कि 11 वर्ष से कम किसी भी लड़की का चयन नहीं किया गया। यह उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की गाइडलाइन है। प्रतियोगिता कृभको फर्टिलाइजर मैदान पर होगी। आयोजन को लेकर बुधवार को बैठक हुई। इसमें आनंद पाठक, विश्व भूषण जौहरी, आलोक मिश्रा, जेपी श्रीवास्तव, वत्सल ने टूर्नामेंट के लिए रूपरेखा तैयार की। संवाद