फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ajay secures first place in state-level weightlifting trials; selected for national competition.

Shahjahanpur News: राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग ट्रायल में अजय प्रथम, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Wed, 26 Aug 2026 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ajay secures first place in state-level weightlifting trials; selected for national competition.
प्रतियोगिता जीतने के बाद अजय पाल का स्वागत करते जिला क्रीड़ा अधिकारी व अन्य। स्रोत : खेल विभाग
शाहजहांपुर। राज्यस्तरीय सिविल सर्विस वेटलिफ्टिंग चयन ट्रायल में जिले के अजय पाल वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने कुल 160 किलो वजन उठाकर यह उपलब्धि हासिल की। उनके प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उनका चयन हुआ है।
विज्ञापन

अमेठी में 24 और 25 अगस्त को आयोजित राज्यस्तरीय ट्रायल में पंचायती राज विभाग में कार्यरत अजय पाल वर्मा ने 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भाग लिया। उन्होंने स्नैच में 70 किलो और क्लीन एंड जर्क में 90 किलो वजन उठाया। दोनों वर्गों में कुल 160 किलो वजन उठाकर उन्होंने अपने आयु वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सफलता के बाद यहां लौटने पर जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने अजय पाल वर्मा को माला पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। स्टेडियम के प्रशिक्षक पंकज कुमार, शकील अहमद, निशांत कुमार और वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों ने भी उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed