फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ajay Becomes President, Kumar Gaurav Becomes General Secretary

Shahjahanpur News: अजय अध्यक्ष और कुमार गौरव बने महामंत्री

Thu, 16 Apr 2026 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Ajay Becomes President, Kumar Gaurav Becomes General Secretary
तहसील बार एसोसिएशन पुवायां  के नव निर्वाचित पदा​धिकारी। संवाद
पुवायां। अजय पांडे तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और कुमार गौरव शुक्ला महामंत्री चुने गए। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मालाएं पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह मतदान कराया गया। इसके बाद मतगणना की गई। अध्यक्ष पद पर अजय पांडे को 127 वोट मिलने पर विजेता घोषित किया गया। इंद्रजीत वर्मा को 75, सुनील कुमार पाठक को 58, विजय त्रिवेदी को 13 मत मिले। तीन मत निरस्त हो गए।
विज्ञापन

महामंत्री पद के लिए कुमार गौरव शुक्ला 82 मत पाकर विजेता रहे। अनिल सिंह को 75, आशीष दीक्षित को 54, प्रभाकर मिश्र को 27, रनवीर सिंह यादव को 21 और रामप्रताप वर्मा को चार वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सतीश कनौजिया विजेता रहे, उनको 157 मत मिले। नवीन कुमार मिश्रा को 120 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष दस वर्ष से अधिक के दो पदों पर अभिनव सिंह 184 और अवनीश गुप्ता 125 वोट पाकर विजयी रहे। अनूप सिंह को 99 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए धीरज कुमार 140 मत पाकर विजेता रहे। आकाश शुक्ला को 137 मत मिले।
चुनाव अधिकारी अरुण कुमार सक्सेना, हरिओम अवस्थी, राजेंद्रनाथ कपूर, अरुण कुमार शुक्ला, महेश पटेल, विपिन सिंह और श्रवण कुमार मिश्रा की देखरेख में हुए मतदान और मतगणना के बाद परिणाम घोषित होते ही नव निर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों ने खुशी से झूम उठे और विजेता पदाधिकारियों को बधाई दी।

अध्यक्ष अजय पांडे और महामंत्री कुमार गौरव शुक्ला ने कहा कि वकीलों के सम्मान के लिए वह हर समय तत्पर रहेंगे और वकीलों की समस्याओं का निराकरण कराने का प्रयास करेंगे। वकीलों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed