फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Air pressure increased by 51 millibars, strong winds are expected

Shahjahanpur News: 51 मिलीबार वायुदाब बढ़ा, तेज हवा चलने के आसार

Thu, 02 Oct 2025 10:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Air pressure increased by 51 millibars, strong winds are expected
सदर बाजार में धूप की चमक से बचने के लिए मुंह पर हाथ रखकर जातीं युवतियां। संवाद
शाहजहांपुर। रात में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। साथ हल्की बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में गिरावट आई। हालांकि दिन में धूप निकलने से हल्की उमस बढ़ी है। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक पूर्वी और उत्तरी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। वायुदाब 51 मिलीबार बढ़ा हुआ है। इसके प्रभाव से तेज हवाएं चलने के साथ तेज हवा चलने के आसार हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह 50 मिलीबार वायुदाब गिरा हुआ था और शाम को 51 मिलीबार वायुदाब गिर गया। आर्द्रता 70 प्रतिशत है। इससे वातावरण में औसत नमी बनी हुई है। दक्षिणी हवा चल रही है। उत्तरी और पूर्वी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से तेज हवा के आसार बन रहे हैं। एक-दो दिन में मौसम में बदलाव होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed