फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   agricultural

धान खरीद : अब मंडी गेट पर जारी होंगे टोकन

Fri, 29 Oct 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
agricultural
पुवायां (शाहजहांपुर)। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से किसानों को हो रही परेशानी को देखते हुए आफलाइन टोकन की व्यवस्था कर दी गई है। अब मंडी गेट पर ही किसानों को सेंटर एलाट कर टोकन दिया जाएगा। निर्धारित तिथि पर किसान का धान नहीं तौलने पर सेंटर इंचार्ज पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बंडा। बृहस्पतिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व गिरजेश चौधरी ने एसडीएम सतीश चंद्रा, डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडे, मंडी सचिव सुमन भारती के साथ धान क्रय केंद्र प्रभारियों की बैठक की। इस दौरान ऑफलाइन टोकन जारी किए जाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि शुक्रवार से धान खरीद के लिए आफलाइन टोकन भी जारी होंगे। मंडी गेट से किसान को सेंटर एलाट किया जाएगा। कोई भी सेंटर प्रभारी किसान से धान खरीद में हीलाहवाली नहीं करेगा। जिस दिन का टोकन है, उस दिन हर हाल में तौल की जाएगी। पुवायां में नायब तहसीलदार की ड्यूटी टोकन जारी करने के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंडा में एडीएम ने बताया कि ऑनलाइन टोकन में किसानों को दिक्कतें आ रहीं थीं। इस पर किसानों ने कई बार शिकायत की थी। शिकायत पर ऑनलाइन टोकन व्यवस्था खत्म कर दी गई है। पूर्व में आनलाइन टोकन जारी हो चुके हैं, उन पर खरीद होगी।
एडीएम ने दो केंद्र प्रभारियों की लगाई फटकार
एडीएम की सेंटर प्रभारियों के साथ बैठक के दौरान दो किसानों ने बताया कि उन्हें 27 अक्तूबर का टोकन जारी हुआ था। दो सेंटर प्रभारियों ने उन लोगों का अंगूठा मशीन में लगवा लिए, लेकिन धान की तौल नहीं की गई। इस पर एडीएम ने सेंटर प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। एसडीएम सतीश चंद्रा ने पुलिस को बुला लिया और केंद्र प्रभारियों को बंद कराने की चेतावनी दी। इस पर सेंटर प्रभारियों ने धान तौलने की बात कही। इसके बाद दोनों को जाने दिया गया। एडीएम ने कहा कि फिर से शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
धान खरीद में धांधली का आरोप, धरने पर बैठे किसान
तिलहर। सरकारी केंद्रों पर धान खरीद में धांधली का आरोप लगाकर संयुक्त किसान संगठन व भारत परिषद के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार तीसरे दिन भी धरना जारी रखा। तीसरे दिन धरने पर राम नरेश, मुकेश कुमार, रजनीश कुमार, राम शरण सिंह और अमनप्रीत सिंह आदि बैठे।

किसान नेता रामनरेश और प्रमोद कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि केंद्र प्रभारी मनमानी पर उतर आए हैं। किसान का सूखा धान भी नहीं खरीदा जा रहा है। केंद्र पर 272 क्विंटल धान घटिया क्वालिटी का खरीदा हुआ पाया गया। किसानों का आरोप है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी किसानों की समस्याएं सुनने नहीं आया है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि अधिकारी किसानों की समस्याएं सुनने को नहीं आते हैं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। धरना स्थल पर प्रमुख रूप से यूनियन के जिला सचिव योगेंद्र पाल सिंह, तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा, तहसील प्रभारी अजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कामता प्रसाद वर्मा , अवधेश सिंह, मलकीत सिंह, अवधेश कुमार, हरदीप सिंह, जसवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed