फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After two days there will be rain, till then bear the sultry heat

दो दिन बाद होगी झमाझम बरसात, तब तक झेलिए उमस भरी गर्मी

Sun, 10 Jul 2022 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
After two days there will be rain, till then bear the sultry heat
शाहजहांपुर में शुक्रवार को दोपहर भीषण गर्मी और उमस के दौरान आसमान पर मंडराते बादल। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। वायुदाब में कमी के बावजूद बादलों की गति थम नहीं रही है। हालांकि, रात में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस स्थिर रहा और शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री घटकर 34.4 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन धूप निकलने के कारण भीषण उमस और गर्मी का माहौल बना रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार रविवार से तेज बारिश की शुरुआत होने की संभावना प्रबल हो गई है।
विज्ञापन

चार दिन पहले की तुलना में दिन में बादलों की छांव तापमान घटा रही है, लेकिन उसी अनुपात में उमस बढ़ रही है। इसी अवधि में दिन में निकल रही धूप के असर से रात में औसत तापमान एक डिग्री बढ़ा हुआ चल रहा है। इस कारण रात में इतनी उमस महसूस हो रही है कि दो मिनट को बत्ती गुल होते ही लोगों की नींद उचट जाती है। सुबह होने पर सूर्योदय के एक घंटे बाद तक मौसम सामान्य बना रहा क्योंकि तब तक हवा में थोड़ी ठंडक बनी रही, लेकिन बाद में वातावरण पर धूप की गर्माहट और उमस हावी होने लगी।
विज्ञापन

तसल्ली की बात है कि अब जल्द बारिश शुरू होने के आसार बनने लगे हैं। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह के अनुसार बैरोमीटर सूचकांक सामान्य बिंदु के नजदीक आ रहा है। यह ऐसी स्थिति होती है, जब वायुदाब सामान्य से न तो कम होता है और न अधिक। उन्होंने बताया कि बीते दिन सुबह और आज शाम वायुदाब की यही स्थिति रही जो कि कम दबाव वाला क्षेत्र तेजी से विकसित होने का संकेत हैं। उनका कहना है कि बैरोमीटर सूचकांक सामान्य बिंदु के आसपास बना रहा तो शनिवार तक बादल घने हो जाएंगे और रविवार से बरसात की झड़ी लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed