फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After the voting, the candidates were put math to win or lose

मतदान के बाद हार-जीत की गणित लगाते दिखे प्रत्याशी

Thu, 16 Feb 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 16 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के बाद बृहस्पतिवार को प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ हार-जीत का गणित लगाते दिखे। तमाम कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने प्रत्याशी से मिलकर उनकी जीत पक्की बताते हुए हौसलाअफजाई की। अमर उजाला टीम ने प्रत्याशियों की दिनचर्या पर उनके आवास पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

मोबाइल ने नहीं दूर करने दी थकान
भाजपा प्रत्याशी चेतराम बुधवार देर रात घर पहुंचे। थकान के कारण बृहस्पतिवार को वह जल्दी नहीं उठ सके, लेकिन लगातार बज रही मोबाइल की घंटी ने उन्हें सोने नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने फोन रिसीव कर कार्यकर्ताओं की बात सुननी शुरू कर दी। सुबह 10 बजेे नहाने और पूजा पाठ करने के बाद उन्होंने नाश्ता किया और अपने चिनौर स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं से बात की। दोपहर 12 बजे के बाद वह कार्यकर्ताओं से मिलते हुए शाम पांच बजे पुवायां पहुंचे और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और विधानसभा संयोजक डॉ. सुधीर गुप्ता के आवास पर तमाम कार्यकर्ताओं से मिलकर बधाई दी। चेतराम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से जीत पक्की है। चेतराम के आने की जानकारी पाकर तमाम कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे। यहां भाजपा के पुवायां विधानसभा प्रभारी श्यामनारायन मिश्र, रजनीश दीक्षित, राजीव सिंह, नरेंद्र शुक्ल सहित तमाम नेताओं से उन्होंने चुनाव पर चर्चा की। चेतराम ने कार्यकर्ताओं को मिष्ठान भी वितरित किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक
बसपा प्रत्याशी गुरबचन लाल पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे हैं सो सुस्ती और थकान को दरकिनार कर पूरे चुनाव में भागदौड़ करते रहे। बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे सोकर उठे। पता चला कि तमाम कार्यकर्ता आवास पर आ पहुंचे हैं। स्नान आदि करने के बाद उन्होंने लगभग दो घंटे तक कार्यकर्ताओं से बात की। दोपहर एक बजे भोजन करने के बाद वह फिर से कार्यकर्ताओं के बीच आ पहुंचे और मतदान का फीडबैक लेते रहे। देर शाम तक कार्यकर्ता प्रत्याशी को घेरे रहे और चुनावी चर्चा चलती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शकुंतला देवी ने निपटाया चुनावी काम
बुधवार को मतदान के समय पूरे दिन भागदौड़ के बाद थककर चूर र्हुइं विधायक शकुंतला देवी रात में ही शाहजहांपुर स्थित आवास पर चली गईं थीं। सुबह देर से सोकर उठने के बाद स्नान, भोजन से निपट कर दोपहर एक बजे पुवायां स्थित आवास पर पहुंचीं। पति मिथलेश कुमार के साथ खुटार नगर पंचायत अध्यक्ष गुड्डी देवी के पति लक्ष्मण गुप्ता, खुटार नगर पंचायत के सदस्य कृपाशंकर मिश्र, कार्यकर्ता शंभूदयाल सहित तमाम लोगों से चुनाव के संबंध में वार्ता की। लोगों ने बताया कि कहां किस नेता ने ज्यादा वोट डलवाए हैं और कहां कौन धोखा दे गया। इसके बाद विधायक ने शाम तक चुनावी खर्चों के चेक आदि पर हस्ताक्षर करने के साथ ही अन्य चुनावी कार्य निपटाए। बीच बीच में वह महिला कार्यकर्ताओं से भी मिलती रहीं। शाम को बंडा, खुटार और पुवायां में समर्थकों के यहां निमंत्रण आदि में चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed