{"_id":"6488bd9a5e04ca8fb4075fd4","slug":"after-the-opening-of-the-portal-only-three-months-pension-will-be-available-to-the-elderly-shahjahanpur-news-c-4-1-181247-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पोर्टल खुलने के बाद मात्र तीन महीने की ही पेंशन मिल पाएगी बुजुर्गों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पोर्टल खुलने के बाद मात्र तीन महीने की ही पेंशन मिल पाएगी बुजुर्गों को
Wed, 14 Jun 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। समाज कल्याण विभाग में वृद्धावस्था पेंशन घोटाले के बाद पेंशनधारकों के लिए काफी मुश्किल पैदा हो गई हैं। समाज कल्याण अधिकारी पेंशन पोर्टल खोलने के लिए मुख्यालय के अधिकारियों से बात कर रहीं हैं। संभावना है कि जल्द ही पोर्टल खुल जाएगा। हालांकि तारीख अभी तय नहीं है। इसके बाद पेंशनधारकों के खाते में मात्र तीन माह अप्रैल, मई और जून की पेंशन भेजी जाएगी। बाकी नौ माह की पेंशन का निस्तारण शासन की ओर से किया जाएगा। इधर, घोटाले की रकम की आरोपियों से वसूली के लिए अब तक डीएम से अनुमति नहीं मिल सकी है।
अप्रैल माह में समाज कल्याण विभाग में पेंशन घोटाला उजागर होने के बाद शासन की ओर से पेंशन संबंधित पोर्टल बंद कर दिया गया था। सभी पेंशनधाराकों की पेंशन पर रोक लगा दी गई थी। जिले में करीब 1.2 लाख लोगों को वृद्धावस्था पेंशन मिल रही है। इनमें से करीब 24 सौ खातों में नौ माह की पेंशन ही नहीं आई थी। इस बीच घोटाला होने के बाद मामले की जांच शुरू हो गई। इसकी वजह से सभी पेंशनधारकों की पेंशन रोक दी गई। पोर्टल भी बंद कर दिया गया। जांच पूरी होने के बाद चिह्नित खातों से रिकवरी की जाएगी। इसके लिए डीएम की संस्तुति का इंतजार किया जा रहा है।
पेंशनधारक पेंशन न मिलने से परेशान हो रहे हैं और समाज कल्याण कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। किसी की नौ माह की पेंशन नहीं आई है तो किसी की छह माह से पेंशन खाते में नहीं पहुंची है। मामले में तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। जिन खातों में हेराफेरी करके रकम भेजी गई थी, उनको चिह्नित कर सीज कर दिया गया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
पेंशन पोर्टल खोलने के लिए लगातार मुख्यालय के अधिकारियों से बातचीत चल रही है। संभावना है कि जल्द ही पोर्टल खुल जाएगा। इसके बाद बुजुर्गों के खाते में अप्रैल, मई और जून की पेंशन भेजी जाएगी। पिछली रुकी हुई पेंशन के विषय में शासन निर्णय लेगा। - वंदना सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी