{"_id":"6a7b733c9d29e5e9ef0f9647","slug":"after-the-innocent-childs-death-the-accused-had-fled-to-his-maternal-grandparents-home-in-sitapur-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-181496-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मासूम की मौत के बाद ननिहाल सीतापुर भाग गया था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मासूम की मौत के बाद ननिहाल सीतापुर भाग गया था आरोपी
विज्ञापन
चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मिथुन। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज में शनिवार की शाम घर के बाहर खेल रहे ई-रिक्शा चालक रजनीश के बेटे कार्तिक (02) की मौत के मामले में पुलिस ने पकड़े गए आरोपी मिथुन को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। हादसे के बाद डर की वजह से आरोपी अपनी ननिहाल सीतापुर भाग गया था।
शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे घर के बाहर खेल रहे कार्तिक की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई थी। पिता रजनीश ने मोहल्ला अजीजगंज निवासी बाइक सवार मिथुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद करीब दो बजे परिजनों ने हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर गर्रा पुल के पास शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था।
पुलिस सीतापुर में मिली आरोपी की लोकेशन पर रवाना हुई थी। भनक लगने पर आरोपी वहां से खिसक लिया था, लेकिन पुलिस उसका पीछा करती रही। शाहजहांपुर में चांदापुर मोड़ पर उसे दबोच लिया गया। आरोपी के परिवार के लोग काफी डरे सहमे हैं। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।