फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After marrying a youth of another community daughter was killed and burnt slippers-marriage certificate also buried

शाहजहांपुर: दूसरी बिरादरी के युवक से शादी करने पर बेटी की हत्या कर जला दिया, चप्पल-विवाह प्रमाणपत्र भी किया दफन

Fri, 12 Nov 2021 05:43 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 12 Nov 2021 05:43 PM IST
सार

हत्या के बाद फर्रुखाबाद के गंगा घाट में ले जाकर रात में बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। पांच नवंबर को बुधपाल ने थाने में तहरीर देकर प्रभात के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

विज्ञापन
After marrying a youth of another community daughter was killed and burnt slippers-marriage certificate also buried
पुलिस ने हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के मरहैया मोहल्ले के रहने वाले बुधपाल सक्सेना की बेटी रोशनी (18) ने 14 जुलाई को मुर्गी फार्म मोहल्ले के अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले प्रभात से कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद रोशनी घर पर आकर रहने लगी थी। 

विज्ञापन


चार नवंबर को शक होने पर जब पूछताछ की तो रोशनी ने सच बता दिया। साथ ही विवाह प्रमाण पत्र भी दिखा दिया। पिता ने पहले बेटी को मारा-पीटा और धमकाया। बेटी के न मानने पर पिता ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। रोशनी के भाई बबलू, तहेरे भाई रमेश और बुधपाल के समधी बनवारी लाल ने वारदात में मदद की थी।
विज्ञापन


हत्या के बाद फर्रुखाबाद के गंगा घाट में ले जाकर रात में बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। पांच नवंबर को बुधपाल ने थाने में तहरीर देकर प्रभात के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो परिजनों द्वारा ही युवती की हत्या किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने बेटी के चप्पल, कपड़े, विवाह प्रमाण पत्र और अन्य कागजात घाट पर ही गड्ढा कर गाड़ दिए थे जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसपी एस आनंद ने बताया कि आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed